Home एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी कृषि मंत्रालय ने लांच किया किसान रथ एप, परिवहन में मिलेगी मदद
कृषि मंत्रालय ने लांच किया किसान रथ एप, परिवहन में मिलेगी मदद
कृषि मंत्रालय ने लांच किया किसान रथ एप, परिवहन में मिलेगी मदद

कृषि मंत्रालय ने लांच किया किसान रथ एप, परिवहन में मिलेगी मदद

कृषि एवं बागवानी उत्पादों के परिवहन को सुगम बनाने के लिए केंद्रीय कृषि नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को किसान-रथ एप लांच किया। कृषि मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस एप की मदद से देशभर में किसानों और व्यापारियों के लिए कृषि एवं बागवानी उत्पाद खेत से मंडियों तक ले जाना आसान हो जाएगा।

किसान रथ नामक यह एप नेशनल इन्फोरेमेटिक्स सेंटर यानी एनआईसी द्वारा विकसित किया गया है। कृषि मंत्रालय ने बताया कि खेतों से मंडियों और एक मंडी से दूसरी मंडी तक कृषि एवं बागवानी उत्पादों के परिवहन में किसान रथ एप मददगार साबित होगा। यह किसानों को तकनीक से जोड़ने के साथ खाद्यान्न की समय पर पहुंच सुनिश्चित करेगा एवं किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।

किसानों को ऐप पर ट्रांसपोर्टरों का विवरण मिलेगा और वे ट्रांसपोर्टरों के साथ बातचीत कर सकते हैं और उपज को मंडी तक पहुंचाने के लिए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं।  इससे किसानों को लाभ होगा क्योंकि उन्हें समय पर परिवहन की सुविधा मिलेगी, जिससे फसल मंडी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

खेती-किसानी के काम के लिए सरकार लॉकडाउन से दे रही है छूट

कोरोना वायरस के कारण देशभर में चल रहे लॉकडाउन के दौरान कृषि मंत्रालय किसानों की सहायता के लिए कई पहल कर रहा है। रबी फसलों की कटाई के लिए केंद्र सरकार ने जहां खेती में उपयोग होने वाली मशीनों को एक, दूसरे राज्य में आवाजाही पर छूट दे रखी है, साथ ही खाद, बीज और कृषि मशीनरी की रिपेयर के लिए दुकान खोलने की छूट भी पहले से ही दे रखी है। इसके अलावा रबी फसलों की खरीद के लिए देशभर की मंडियों को भी लॉकडाउन से छूट मिली हुई है।