Advertisement

रेप के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल

जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक महीने की पैरोल दी है। गुरमीत राम रहीम...
रेप के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल

जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक महीने की पैरोल दी है। गुरमीत राम रहीम सिंह वर्तमान में हरियाणा के रोहतक की जेल में 2017 में बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उन्हें 2002 में अपने मैनेजर की हत्या का भी दोषी ठहराया गया है।

हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत चौटाला ने कहा कि 30 दिन की पैरोल रोहतक के संभागीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों की सिफारिश पर दी थी। दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक महीने का पैरोल मांगा था। पैरोल मिलने के बाद उनका नया ठिकाना बागपत के बरनावा का आश्रम होगा। इसके लिए शासन ने बागपत प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। जिला प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर बरनावा में रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए रिपोर्ट भेज दी थी। पैरोल के लिए किए गए आवेदन में उसने बताया है कि पैरोल अवधि में वह बागपत के बरनावा में स्थित अपने आश्रम में रहेगा। 

गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद पहली बार पैरोल दी गई है। इससे पहले डेरा प्रमुख अब तक चार बार फर्लो पर जेल से बाहर आ चुके हैं। फरवरी में जब उन्हें तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी।

बता दें कि दो साध्वियों के साथ रेप और दो हत्याओं का दोषी गुरमीत सिंह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। राम रहीम इस साल दूसरी बार जेल से बाहर आया है। सीबीआई की अदालत ने पिछले साल अक्टूबर में मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साल 2017 में डेरा प्रमुख को अपनी दो शिष्यों के साथ बलात्कार के लिए 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement