Advertisement

पंजाब में बोले केजरीवाल, कांग्रेस के 25 विधायक और 2-3 सांसद हमारे संपर्क में, हम नहीं लेना चाहते उनका कचरा

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अमृतसर...
पंजाब में बोले केजरीवाल, कांग्रेस के 25 विधायक और 2-3 सांसद हमारे संपर्क में, हम नहीं लेना चाहते उनका कचरा

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अमृतसर में बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के 25 विधायक और 2-3 सांसद हमारे संपर्क में हैं जो आना चाहते हैं लेकिन हम उनका कचरा नहीं लेना चाहते हैं। यह गंदी राजनीति है, हम इसमें नहीं पड़ते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जिसको टिकट नहीं मिलता है वो नाराज हो जाते हैं और उन्हें मनाने की कोशिश की जाती है, यह हर पार्टी में होता है। कांग्रेस के भी बहुत सारे लोग हमारे संपर्क में हैं और हम उनका कचरा नहीं लेना चाहते हैं। अगर हमने उनका कचरा लेना चालू कर दिया तो शाम तक 25 कांग्रेस के विधायक हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। अगर यही प्रतियोगिता ही करनी है उनके कितने और हमारे कितने। ऐसे में हमारे 2 ही गए हैं लेकिन उनके 25 विधायक और 2-3 सांसद हमारे संपर्क में हैं। यह गंदी राजनीति है, हम इसमें नहीं पड़ते हैं।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> कांग्रेस के बहुत से लोग हमारे संपर्क में है, पर हम उनका कचरा नहीं लेना चाहते। कांग्रेस के 25 विधायक और 2-3 सांसद हमारे संपर्क में हैं जो आना चाहते हैं: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, अमृतसर, पंजाब <a href="https://t.co/AP8GJnDQ6K">pic.twitter.com/AP8GJnDQ6K</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1463050961081880577?ref_src=twsrc%5Etfw">November 23, 2021</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह ही पंजाब के सरकारी स्कूलों को भी ठीक करेंगे और हमें करना आता है। उन्होंने कहा कि हमें ही करना आता है और किसी और पार्टी को नहीं आता है। कांग्रेस की कितने राज्यों में सरकार है, पिछले 70 सालों में कितने राज्यों में सरकार बनी। पंजाब में अभी कांग्रेस की सरकार है लेकिन उनसे तो सरकारी स्कूल ठीक नहीं हुए। भाजपा और अकाली दल से भी नहीं हुए। आप ने एक ही बार में पांच साल के अंदर दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया। पंजाब के स्कूलों का भी करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement