Home एग्रीकल्चर न्यूज ‘आउटलुक एग्रीकल्चर समिट एवं स्वराज अवॉर्ड्स 2022’: चार श्रेणियों में इन दिग्गजों और संस्थाओं को मिला सम्मान
‘आउटलुक एग्रीकल्चर समिट एवं स्वराज अवॉर्ड्स 2022’: चार श्रेणियों में इन दिग्गजों और संस्थाओं को मिला सम्मान
‘आउटलुक एग्रीकल्चर समिट एवं स्वराज अवॉर्ड्स 2022’: चार श्रेणियों में इन दिग्गजों और संस्थाओं को मिला सम्मान

‘आउटलुक एग्रीकल्चर समिट एवं स्वराज अवॉर्ड्स 2022’: चार श्रेणियों में इन दिग्गजों और संस्थाओं को मिला सम्मान

भारत की उन्नत्ति में किसानों की अहम भूमिका रही है। देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का कार्य भी यहां के किसान द्वारा ही किया जाता रहा है। किसान के कौशल और पुरुषार्थ को सम्मानित करने की देश में समृद्ध परंपरा रही है। इसी कड़ी में बुधवार 14 सितंबर 2022 को राजधानी दिल्ली के एन. ए. एस.सी कॉम्प्लेक्स में ‘आउटलुक एग्रीटेक समिट एवं स्वराज अवॉर्ड्स 2022’ का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन कृषि क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिकों, कृषि शिक्षा संस्थानों द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों को सम्मानित करने हेतु किया गया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे और उन्होंने सभी विजेताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।

भारत कृषि क्षेत्र में तेजी से उभरने वाला देश बन रहा है। इसके पीछे एक बड़ा योगदान देश के किसान विकास केंद्रों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि शिक्षा संस्थानों का है। किसानों को सही बीज, खाद से लेकर उचित सिंचाई तकनीक उपलब्ध कराने का कार्य इन संस्थानों एवं केंद्रों द्वारा किया जा रहा है। इसका नतीजा है कि भारत कृषि उत्पादों के मामले में विश्व में अग्रणी स्थान पर पहुंचने की योग्यता रख रहा है। कृषि विकास केंद्रों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि शिक्षा संस्थानों के इस महत्वपूर्ण योगदान से जहां एक तरफ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, वहीं देश का किसान समृद्धशाली हुआ है। इसी योगदान को देखते हुए ‘आउटलुक एग्रीटेक समिट एवं स्वराज अवॉर्ड्स 2022’ का आयोजन किया गया। आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ आउटलुक पत्रिका के सीईओ इंद्रनील रॉय, आउटलुक हिंदी के एडिटर गिरिधर झा एवं अन्य सहयोगी मौजूद रहे। इसके साथ ही आयोजन के प्रायोजक स्वराज ट्रैक्टर, कोर्टेवा, सीड वर्क्स, सम्मुनति के गणमान्य सदस्य भी सम्मान समारोह में शामिल हुए।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आयोजन में विभिन्न कृषि विकास केंद्रों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि शिक्षा संस्थानों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाने वालों में किसान विकास केंद्र गुमला झारखंड, किसान विकास केंद्र महेंद्रगढ़ हरियाणा, किसान विकास केंद्र कूचबेहर पश्चिम बंगाल और किसान विकास केंद्र बाराबंकी उत्तर प्रदेश शामिल रहे। इसी के साथ ‘उडुपी कल्परासा नारियल तेल एवं मसाला उत्पादक कंपनी’, ‘काझनी फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड‘, ‘लवकुश एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड‘, श्री कृष्णा उत्पादोन्मुखी कृषक समिति‘ जैसी एफपीओ को सम्मानित किया गया।

‘आउटलुक एग्रीटेक समिट एवं स्वराज अवॉर्ड्स 2022’ में सम्मानित होने वाले कृषि वैज्ञानिकों में डॉक्टर नरेश सेलोकर, डॉक्टर राहुल त्रिपाठी, डॉक्टर प्रोलय कुमार, डॉक्टर प्रदीप कर्माकर शामिल रहे। सम्मानित होने वाले कृषि शिक्षण संस्थानों में ‘गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर‘, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फ्रेशवाटर एक्वाकल्चर भुवनेश्वर‘, ‘इन्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स हैदराबाद‘ और ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल न्यूट्रीशन एंड फिजियोलॉजी बंगलुरु‘ के नाम भी शामिल रहे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इन सभी सम्मानित हुए किसान विकास केंद्रों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि शिक्षा संस्थानों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इनके योगदान से ही भारत की कृषि समृद्ध हुई है और इनका सम्मान भारत के कौशल, पुरुषार्थ का सम्मान है।