Advertisement

नीतीश से गर्लफ्रेंड के लिए कर दी अजीबो गरीब मांग, बॉयफ्रेंड बोला सर करें पूरा जिंदगी भर रहूंगा आभारी

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच लगे लॉकडाउन की पाबंदियों से कई लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसी...
नीतीश से गर्लफ्रेंड के लिए कर दी अजीबो गरीब मांग, बॉयफ्रेंड बोला सर करें पूरा जिंदगी भर रहूंगा आभारी

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच लगे लॉकडाउन की पाबंदियों से कई लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में बिहार के रहने वाले पंकज कुमार गुप्ता ने बिहार के मुख्यमंत्री से ट्वीट कर लॉकडाउन के दौरान शादी पर रोक लगाने की अर्जी लगा दी। इस अर्जी का कारण सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री और पंकज कुमार का ये ट्वीट पूरे सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। आप भी जानिए पंकज के इस ट्वीट में आखिर ऐसा क्या था।

दरअसल बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन था। इसके बाद 13 मई को बैठक कर राज्य में यह लॉकडाउन 25 मई तक बढ़ा दिया गया। इसकी जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने 13 मई को अपने ट्वीट में दी। जिस पर पंकज ने कमेंट कर दिया।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

इस पर पंकज ने कमेंट कर लिखा कि सर अगर शादी-ब्याह पर भी रोक लगा देते तो मेरी गर्लफ्रेंड की शादी थी 19 मई को वह भी रुक जाती" आप का हम जीवन भर आभारी रहेंगे।

बता दें कि कुछ वक्त पहले ऐसा ही एक ट्वीट राजस्थान से सामने आया था। जिसमें अंकुर डोरवाल नाम के एक शख्स ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को ट्वीट कर कहा था कि लॉकडाउन में शादियों पर रोक लगा दें। उसकी गर्लफ्रेंड की शादी है वह रुक जाएगी।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement