Advertisement

पाकिस्तान में रिमोट बम का निशाना बना यात्री वाहन, 10 लोगों की मौत

पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिमी कबाइली इलाके में एक यात्री वाहन को रिमोट बम से निशाना बनाए जाने पर छह बच्चों और दो महिलाओं समेत 10 लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तान में रिमोट बम का निशाना बना यात्री वाहन, 10 लोगों की मौत

अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट केंद्रीय खुर्रम एजेंसी स्थित कोंटारा गांव में एक वैन को देसी बम से निशाना बनाए जाने के कारण हुआ। विस्फोट में मारे गए 10 लोगों में छह बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट में 13 लोग घायल हो गए थे। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

सेना की मीडिया शाखा, इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स ने कहा कि एक विशेष एमआई-17 हेलीकॉप्टर को खुर्रम एजेंसी स्थित मुख्यालय पाराचिनार भेजा गया है ताकि घायलों को उपचार के लिए पेशावर लाया जा सके। सुरक्षा बल विस्फोट स्थल पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्रा को घेर लिया। वहां पर खोजी अभियान भी चलाया गया।

इस हमले के लिए किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि यह इलाका अकसर सांप्रदायिक हिंसा का शिकार बनता रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement