Advertisement

एक साल बाद वाघा पर मां से मिला पाकिस्तानी बच्चा

भारतीय अधिकारियों ने झूठ बोल कर भारत लाए गए पांच साल के पाकिस्तानी बच्चे को वाघा सीमा पर उसकी मां को सौंपा। पांच साल के इफ्तिखार अहमद को वाघा पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा गया जहां उसकी मां रोहिना कियानी कई घंटे से उसका इंतजार कर रही थी।
एक साल बाद वाघा पर मां से मिला पाकिस्तानी बच्चा

रोहिना ने वाघा में पत्रकारों से कहा कि  अपने लाल को वापस पा कर मैं बहुत खूश हूं। मेरे बच्चे के वापस लौटने में मदद के लिए मैं पाकिस्तान सरकार की एहसानमंद हूं। उसने कहा कि  मैं अपने बच्चे की वापसी को ले कर उम्मीदें खो बैठी थी। यह मेरे लिए किसी करिश्मे से कम नहीं है।

 

उल्लेखनीय है कि पिछले साल मार्च में बच्चे का पिता उसे भारत ले गया था। उसका पिता जम्मू का है। रोहिना का आरोप है कि उसके पूर्व पति ने उससे झूठ बोला था कि वह उसे शादी में ले जा रहा है। वह उसे पहले दुबई ले गया और उसके बाद कश्मीर ले गया। सीमा पर तनाव के चलते मां और बेटे के मिलन में आठ माह लग गए। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad