Advertisement

भारत को पाक का निर्यात बढ़ा, तनाव का व्यापार पर असर नहीं

सीमा पर तनाव और दोनों पड़ोसियों के बीच वाक युद्ध के बावजूद भारत को पाकिस्तान का निर्यात बढ़ा है। पाकिस्तान के मीडिया में इस आशय की खबरें छपी हैं। डॉन न्यूज के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि 2016-17 के पहले आठ महीनों में भारत को पाकिस्तान का निर्यात बढ़ा, जबकि आयात में 23 प्रतिशत की गिरावट आई।
भारत को पाक का निर्यात बढ़ा, तनाव का व्यापार पर असर नहीं

इस दौरान दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों द्वारा भारत पर हमलों, कश्मीर और सीमा पर तनाव से दोनों देशों के रिश्ते प्रभावित हो रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है हालांकि इनका द्विपक्षीय व्यापार रिश्तों पर मामूली असर ही दिखा है। व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में झुका हुआ है। जुलाई से फरवरी के दौरान पाकिस्तान का भारत को निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 28.6 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। वहीं उसका भारत से आयात 23 प्रतिशत घटकर 95.83 करोड़ डॉलर पर आ गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 124.4 करोड़ डॉलर रहा था।

मीडिया रपट में कहा गया है कि भारत के साथ बेहतर व्यापारिक रिश्तों की इच्छा जताने वालों को यहां आलोचना झेलनी पड़ती है। कुछ यही स्थिति सीमापार भी होती है।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad