Advertisement

पुणे विश्वविद्यालय में भी एबीवीपी की गुंडागर्दी

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (आइसा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पूरे परिसर में तनाव है। हाल ही में दिल्ली के रामजस कॉलेज में भी एबीवीपी और आइसा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी जिसकी वजह से दिल्ली विश्वविद्यालय में भी तनाव है।
पुणे विश्वविद्यालय में भी एबीवीपी की गुंडागर्दी

चतुशरिंगी थाने के एक अधिकारी ने बताया, दोनों संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एबीवीपी कार्यकर्ता प्रदीप गवाडे ने आरोप लगाया कि एसएफआई सदस्य परिसर में एबीवीपी मुर्दाबाद लिखा हुआ पोस्टर लगा रहे थे। गावडे ने कहा, जब हमारे सदस्यों ने आपत्ति जताई तो उन्होंने हमें धमकाना शुरू कर दिया और हम पर हमला किया।

एसएफआई कार्यकर्ता माओ चव्हाण ने कहा कि सोलापुर विधान पार्षद प्रशांत परिचारक की सैनिकों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी, दिल्ली में रामजस कॉलेज में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। एसएफआई ने आज शाम एसपीपीयू परिसर में प्रदर्शन किया। चव्हाण ने आरोप लगाया, जब हमारा प्रदर्शन चल रहा था अचानक से एबीवीपी के कार्यकर्ता आए और एसएफआई कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad