Advertisement

मुंबई हारी, इस बार स्मिथ रहेंगे सबसे उम्‍दा फैक्‍टर

कठिन परिस्थितियों में उम्‍दा बल्‍लेबाजी करने में ऑस्ट्रेलिया के कैप्‍टन स्‍टीव स्मिथ का भी जवाब नहीं। पिछले संस्‍करण में जिस तरह से विराट कोहली का बल्‍ला बोला था। लगता है इस संस्‍करण में स्मिथ का बल्‍ला उसी तरह से आग उगलेगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में 54 गेदों में 84 रनों की शानदार पारी खेलकर हारा हुआ मैच अपनी टीम के नाम करने वाले स्मिथ पुणे टीम के कप्‍तान भी हैं। पहले मैच में कप्‍तानी पारी खेलकर स्मिथ ने अपने को इस आईपीएल का सबसे अहम खिलाड़ी बनाने की दिशा में पहला कदम जोरदार ढंग से रख दिया है।
मुंबई हारी, इस बार स्मिथ रहेंगे सबसे उम्‍दा फैक्‍टर

महेंद्र सिंह धोनी से पुणे टीम की कप्‍तानी छिने जाने के बाद उनकी आक्रामकता पर साफ असर पड़ा है। माही अब मुश्किल समय में तूफानी बल्‍लेबाजी नहीं कर पाते हैं। धोनी के खेल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका अंतरराष्‍ट्ररी कैरियर अंतिम पड़ाव पर है। धोनी आईपीएल में भी अब अपनी चमक बिखेर पाएंगे, इस पर भी संदेह के बादल हैं। मुंबई के खिलाफ पहले मैच में ही वह महज एक चौका ही मार सके। उनसे अब स्‍ट्रोक नहीं खेला जाता।

अगर स्मिथ पोलार्ड और टीम के आखिरी ओवर में लगातार दो छक्‍के नहीं मारे होते तो पुणे को हार का सामना करना पड़ सकता था। पुणे हारती तो हार का ठीकरा माही के सिर फोड़ा जाता। यूं कहना चाहिए कि स्मिथ ने मैच जिता कर धोनी को आलोचनाओं से बचा लिया।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी चोट की वजह से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद क्रिकेट में वापसी की लेकिन उनमें भी धार नहीं दिखी। वह भी जल्‍दी आउट हो गए। रोहित ने सात गेंदों में तीन रन बनाये। ताहिर की गेंद को लेग साइड पर खेलने के प्रयास में वह चूके और गिल्लियां उखड़ गई।

बहरहाल पुणे ने पहले मैच में सात विकेट से जीत हासिल कर अगले मैच के लिए अपने को और सही ढंग से तैयार कर‍ लिया है। पुणे की जीत में टीम इंडिया के भरोसेमंद अजिंक्‍य रहाणे का भी अहम योगदान रहा। उन्‍होंने 34 गेंदों में 60 रनों की तेज पारी खेली।

मुंबई इंडियंस हमेशा शुरुआती चरणों में हारती है लेकिन बाद में अहम मैचों में प्‍ले ऑफ में पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देती है। मुंबई इंडियंस एक बहुत संतुलित टीम है। शुरुआती हार से उसे सबक लेते हुए आगे के मैचों के लिए तैयार रहना चाहिए।

पुणे के खिलाफ मैच में निचले क्रम पर हार्दिक की उम्दा बल्लेबाजी से मुंबई ने 184 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था।  

पुणे के लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने शुरु में दस गेंद में तीन विकेट लिये लेकिन निचले क्रम पर हार्दिक पंड्या की दमदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच में आठ विकेट पर 184 रन बनाये।

दक्षिण अफ्रीका के ताहिर ने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाये। आईपीएल नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था लेकिन बाद में विकल्प के तौर पर वह पुणे टीम में आये। उन्होंने शीर्षक्रम को झकझोर कर मुंबई को अच्छी शुरूआत करने से रोका।

पंड्या ने 15 गेंद में एक चौके और चार छक्कों के साथ नाबाद 35 रन बनाये। मुंबई ने आखिरी पांच ओवरों में 64 रन जोड़े।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad