Advertisement

सीएम का दावेदार पंजाब से ही होगाः केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद का पार्टी का उम्मीदवार राज्य से ही होगा। उन्होंने इन अटकलों को खारिज करने का प्रयास किया कि वह खुद दौड़ में हैं।
सीएम का दावेदार पंजाब से ही होगाः केजरीवाल

पटियाला के बादशाहपुर में केजरीवाल ने कहा कि  पंजाब का मुख्यमंत्री प्रदेश का ही होगा। एक दिन पहले ही दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोहाली में लोगों से कहा था कि उन्हें यह मानकर वोट देना चाहिए कि वह केजरीवाल को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं।

इस बयान पर अकाली दल और कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आप पंजाब पर किसी बाहरी व्यक्ति को थोपने का प्रयास कर रही है। हालांकि केजरीवाल ने आज कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेंगे और उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि  पंजाब का मुख्यमंत्री जो भी हो,  आप की ओर से किए गए सभी वादों को पूरा करने की मेरी निजी जिम्मेदारी होगी।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता उन्हें सभी कार्यों के लिए व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह बना सकती है। पंजाब में चार फरवरी को मतदान होगा।

 

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल अध्यक्ष कल रात में तीन बार जागे और उन्हें केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के सपने आए। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad