Advertisement

एमसीडी की हार: आप के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय का इस्‍तीफा

एमसीडी में आप और कांग्रेस की हार के बाद इस्‍तीफे का दौर शुरू हो गया है। आप के दिल्‍ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने बुधवार शाम को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। आप विधायक अलका लांबा ने भी इस्‍तीफे की पेशकश की है।
एमसीडी की हार: आप के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय का इस्‍तीफा

कांग्रेस की हार के बाद सबसे पहले दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपना इस्तीफा दिया। उसके बाद दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने अपने पद से इस्‍तीफा दिया।  

इसके बाद आप विधायक अलका लांबा ने भी इस्तीफे की पेशकश की। शाम होते-होते दिलीप पांडेय ने भी अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दिलीप पांडेय दिल्ली प्रदेश संयोजक के पद पर थे।

इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि सीएम पद पर बैठा व्यक्ति लोगों को धमका रहा है। उनके के बयानों में नकारात्मकता की दुर्गंध आती है। तिवारी ने कहा, जिस पार्टी को दिल्ली विधानसभा की 70 में 67 सीटें मिलती हैं, उसे 67 वार्ड भी नहीं मिले।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad