Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, सोमवार, 18 जुलाई 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

 मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

एक व्यवसायिक व्यक्ति के रूप में आपको कठिन प्रतियोगिता से निबटना पड़ सकता है और यदि आप कठिन परिश्रम करने के लिए तैयार हैं तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर आप कुछ सामाजिक कार्य कर सकते हैं।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

आज किसी कार्य को करने के लिए यदि आपको किसी से सलाह लेने की आवश्यकता पड़े तो हिचकिचाएं नहीं। अपनी योजनाओं पर यदि सही समय पर आप कार्य करेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। रचनात्मक कार्यों को करने में आपको काफी मजा आएगा।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आपकी स्पष्टवादिता आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकती है इसलिए किसी से भी बातचीत करते समय सावधानी अवश्य बरतें। अगर किसी कानूनी मसले में फंसे हुए हैं तो थोड़ी परेशानियों के बाद आप उनसे बाहर निकल जाएगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

पेट संबंधी तकलीफें थोड़ा परेशान कर सकती हैं। किसी भी प्रकार के लेन-देन को थोड़ी देर के लिए टाल देना हितकारी सिद्ध होगा। किसी पर भी अंधा विश्वास ना करें अन्यथा बिना बात के परेशानी खड़ी हो सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में चल रहे नुकसान को आप एक बार फिर से लाभ में बदल पाएंगे।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

आज दूसरे लोग आपके कार्यों की बहुत अधिक प्रशंसा करेंगे। कार्य स्थल पर आप अपने अधिकारियों से बहुत अच्छा तारतम्य स्थापित करेंगे। व्यवसाय में आप महत्वपूर्ण विवरणों को पूर्ण कर पाएंगे। याद रखें आप जितने अधिक लोगों से मिलेंगे आपके आगे बढ़ने के मार्ग उतने ही प्रशस्त होंगे।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

अपनी असफलताओं और गलतियों के कारण आप खुद पर ही क्रोधित होंगे जिसकी वजह से आप कोई भी फैसला ठीक ढंग से ले पाने में खुद को अक्षम महसूस करेंगे। भू-सम्पत्ति को लेकर मित्रों के साथ वाद विवाद हो सकता है। छोटी-मोटी बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ भी नोंक-झोंक हो सकती है।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

आज आपको लेनदेन के कार्यो में फायदा प्राप्त होगा और ये आपको कुछ सामाजिक कार्य करने का अवसर भी प्रदान करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर आप पूरे दिन मीटिंग और सम्मेलनों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक निपुणता आपको अच्छे निर्णय लेने में सक्षम बनाएगी जिसका प्रभाव आने वाले समय में देखने को मिलेगा।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

अपनी सफलताओं के कारण आपमें थोड़ा घमंड आ सकता है जिसकी वजह से अनजाने में आपसे किसी का अपमान भी हो सकता है। अगर आपको यह लग रहा है कि परिस्थितियां आपके खिलाफ जा रही हैं तो परेशान ना हों, यह अस्‍थाई दौर है जो जल्दी ही निकल जाएगा।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

आज आप साझेदारी में कोई कार्य शुरू कर सकते हैं जिससे आपको लाभ पहुंचेगा। अपने साझेदार की सलाहों को नजरअंदाज ना करें अन्यथा आपके और उनके बीच दरारें उत्पन्न हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

अपने जीवन-साथी के सद्व्यवहार के कारण आपके मन में उनके लिए आदर भाव रहेगा और आपका रिश्ता पहले से अधिक मधुर होगा। अगर आप अपनी योजनाओं के तहत काम करेंगे तो आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आज आपको खुद पर संयम रखने की बेहद आवश्यकता है। दूसरों को आगे बढ़ते देख आपको उनसे ईर्ष्या हो सकती है लेकिन आपकी यह ईर्ष्या सिवाय आपको दुख देने के कुछ और प्रदान नहीं करेगी। सुख-सुविधाओं का सामान जुटाने में आपको कठिनाईयां उत्पन्न हो सकती हैं।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

दूसरों को प्रभावित करने से पहले आप अपने मन और बुद्धि में जितना बढ़िया संतुलन बिठाएंगे उसी अनुपात में अपने प्रभाव को बढ़ाने में सफल रहेंगे। मूलतः आप एक तर्कसंगत व्यक्ति हैं लेकिन कभी-कभी अपने तार्किक जंजाल में खुद ही फंस जाते हैं। ध्यान रखें कि आज ऐसा न हो। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement