Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, बुधवार, 2 नवंबर 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

 

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

जो लोग सृजनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं वे अपनी प्रतिभा के बल पर स्वयं को स्थापित करने में सफल रहेंगे। मित्र-शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। किसी के लिए यदि आपके दिल में प्रेम की भावनाएं उमड़ रही हैं तो बिना देर किए अपनी भावनाएं उनके साथ शेयर करें।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

आज प्रेम संबंधों में थोड़ी दिक्कतें आएंगी जिन्हें संभालने के लिए आपको बहुत समझदारी के साथ कदम बढ़ाने होंगे। जो लोग वकालत, प्रकाशन से जुड़े हैं तो उन्हें समाज में अपनी एक नई पहचान बनाने का मौका मिलेगा। किसी भी प्रकार के पूंजी निवेश के लिए समय बेहद अनुकूल है।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आज जहां तक हो सके अपने कार्यों को अपने बलबूते पर ही पूर्ण करने की कोशिश करें क्योंकि इस समय शायद आपके अपने भी आपकी उतनी मदद ना कर पाएं जितनी मदद की आपको जरूरत है। किसी पर भी इतना विश्वास ना करें कि वह आपको आहत कर सके।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

परिवार की दृष्टि से आज का दिन आप के लिए खुशहाली लिए रहेगा। परिवार के साथ आप किसी करीबी रिश्तेदार के साथ समारोह में शरीक होने जा सकते हैं। संतान को लेकर कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं लेकिन ये चिताएं किसी अपने की मदद से जल्दी दूर होती चली जाएंगी।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

अपने मनोभावों को खुले तौर पर व्यक्त करेंगे जो आपकी सफलता की कुंजी होगा। एक व्यवसायी के रूप में आप नई परियोजनाओं के साथ कुछ प्रयोग करना चाहेंगे। आर्थिक रूप से, आय का अतिरिक्त स्रोत मिलने के कारण आपकी चिंताएं खत्म हो सकती हैं।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

जिन निर्णयों को लेने में अभी तक आपको कठिनाई महसूस हो रही थी उन्हें आज आप आसानी से ले पाएंगे। जो लोग अभी तक आपको टाल रहे थे आप उनसे अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। किसी पारिवारिक कारण की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

अगर समय रहते आप अपनी प्रतिभाओं को उभारने का प्रयत्न करेंगे तो ऐसा करना भविष्य में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन इन यात्राओं से आपको कोई विशेष लाभ नही पहुंचेगा। अगर हो सके तो थोड़े समय के लिए यात्राओं को टाल दें।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

आज आपको किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी महसूस नहीं होगी। साझेदारी वाले व्यवसायों में लाभ प्राप्त होगा। आपके आसपास के लोग आपका सम्मान करेंगे। आपकी मधुर वाणी की वजह से आपके रुके हुए कार्य एक बार फिर से पूर्ण होते दिखाई देंगे। कर्जे में दिया हुआ धन आज वापस मिलेगा।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

आज कुछ नया करने का काफी समय से प्रतीक्षारत अवसर आपको मिल जाएगा और जैसे ही इस पर आप आगे बढ़ते हैं वैसे ही आपको अपने निकटस्थ और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित और बहुत अधिक यात्रा के लिए तैयार रहें। कोई आपको शुभ समाचार देगा जिसका अर्थ आपके लिए आर्थिक लाभ होगा।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

संतान की असफलताओं की वजह से थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसायिक जिंदगी से समय निकालकर थोड़ा समय आपको अपने परिवार के साथ भी बिताना चाहिए। पुराने रोग एक बार फिर से उभरकर सामने आ सकते हैं। कोई अपना आपको धोखा दे सकता है।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी। कार्यों के बनने में विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। जोखिम उठाने से हानि हो सकती है इस बात का भी ध्यान रखें। जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं उन्हें आगे बढ़ने के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। संपर्क के दायरे का विस्तार होगा और महत्वपूर्ण संबंध भी बनेंगे।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

नई नौकरी या पदोन्नति जैसे कार्य जिनके बारे में आप आशान्वित थे कि हो जाएगा, हो नही सकेगा। निराश न हों। यह आपके हाथ में नहीं है। संभवतया चीजें कल अच्छी होंगी। प्रेम में आप जिससे प्यार करते हैं वो कुछ ऐसा कहेगा कि जिससे आपकी भावनाएं आहत होंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad