Advertisement

आज कैसा रहेगा आपका दिन

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, सोमवार, 29 अगस्त 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आज कैसा रहेगा आपका दिन

 मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़े समय के लिए रुक जाएं अन्यथा लाभ की जगह नुकसान हो सकता है। अपनी ऊर्जा और दृढ़-इच्छा शक्ति के बल पर आप वो सब चीजें हासिल कर पाओगे जिसकी लम्बे समय से आपको इच्छा थी।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

जो लोग क्रिएटिव फील्ड - कला, संगीत, सिनेमा, लेखन, साहित्य या खेल जगत से जुड़े हैं उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। स्वविवेक से लिए गए निर्णय दूरगामी परिणाम देने वाले सिद्ध होंगे। कोई नया प्रेम प्रसंग भी प्रारम्भ हो सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आप किसी साथी के साथ वाद-विवाद में फंस सकते हैं। इस समय सावधान रहें और ऐसा कुछ भी न कहें जो आपके रिकार्ड के लिए अच्छा नहीं है। आज कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है और आपका कर्तव्य बनता है कि आप उसकी आवभगत करें। यह असुविधाजनक होगा लेकिन इसे धैर्य से पूरा करें।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज आप स्टॉक मार्किट में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। घरेलू मसलों में आपका जीवनसाथी बहुत मददगार सिद्ध होगा। बच्चे आपकी प्रसन्नता का मुख्य कारण होंगे। वे आज्ञाकारी होंगे और उनका प्रदर्शन अच्छा होगा। परिवार के साथ कोई छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितम्बर)

जो लोग नौकरी, व्यवसाय की तलाश में हैं उन्हें मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए अपने प्रयत्नों में तीव्रता लानी चाहिए। वर्तमान रोजी-रोजगार में अनुकूलन देखने को मिलेगा। अधिकारी और सहयोगियों के साथ पहले से बेहतर तालमेल बनाने में सफल रहेंगे। संपर्क बढ़ाने के लिए यह समय काफी अच्छा है।

 

कन्या: (16 सितम्बर - 15 अक्तूबर)

अपनी जिंदगी से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी ना करें बल्कि धैर्य और संयम के साथ उसके नफा-नुकसान को जानकर ही कोई निर्णय लें क्योंकि आपका एक गलत फैसला आपके जीवन की रूपरेखा को पूर्णरूप से बदलकर रख देगा। आप खुद को रिश्तों के भंवर में फंसा पा सकते हैं।

 

तुला: (16 अक्तूबर - 15 नवम्बर)

अगर आप घर बदलने की सोच रहे हैं तो ग्रह आपके अनुकूल है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे और आज पूरा दिन आपकी मनोदशा खुशनुमा रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। अधिकारियों के सामने किसी भी बात को लेकर अड़ें नहीं बल्कि वह जो समझाएं उसे समझने का प्रयत्न करें।

 

वृश्चिक: (16 नवम्बर - 15 दिसम्बर)

आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आपके आसपास के लोग कार्यों को लेकर आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं। अपने आसपास की परिस्थितियों को नियंत्रण में करने से पहले आपको खुद के मन को नियंत्रित करना होगा।

 

धनु: (16 दिसम्बर - 13 जनवरी)

आज का दिन किसी प्रतियोगिता में भाग लेने पर आपको लाभ दर्शाता है। चाहे यह पदोन्नति के लिए हो या छात्र स्तर पर प्रतियोगिता के लिए आप अपने हूनर और क्षमताओं के कारण भीड़ से अलग खड़े दिखाई देंगे। आज आप किसी अजनबी से मिल सकते हैं जो आगे चलकर आपका मित्र बन सकता है।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आज वर्तमान नौकरी, व्यवसाय में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे एवं आय का कोई नवीन स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। जो लोग रोजी-रोजगार प्राप्त करना चाह रहे हैं या नए व्यवसाय में प्रवेश करने के इच्छुक हैं उन्हें आशातीत सफलता प्राप्त होगी।

 

कुम्भ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

अपने प्रतिस्पर्धियों को हराने के लिए आपको योजनाएं बनाकर उनके तहत ही अपने कार्यों को अंजाम देना होगा। अपनी बातों को गुप्त ही रखें ताकि आपके खिलाफ कोई और उनका फायदा ना उठा सके। पुराने रोग एक बार फिर से आपको परेशान कर सकते हैं।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आज प्रसन्नता और शान्ति का आधिपत्य होगा। किसी दूरस्थ स्थान से प्राप्त शुभ समाचार आपको भविष्य की योजना बनाने के लिए प्रेरित करेगा। धन का आगमन लगातार बना रहेगा क्योंकि आपके सभी प्रयास सकारात्मक परिणाम प्रदान करेंगे। एक छात्र के रूप में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad