Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, बृहस्पतिवार, 21 जुलाई 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

व्यापार में आज आपको अपने नए प्रबंधों को पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह से आपको आर्थिक रूप से भी थोड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो उसे और स्थगित ना करें, आपको इस यात्रा से अच्छा लाभ पहुंच सकता है।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

आज कोई आपको कितना भी उकसाए या आपके साथ अभद्र व्यवहार करे आपको अपना संयम बनाए रखना है और उन्हें जवाब देने के लिए सही वक्त का इंतजार करना है। कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्‍थों का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

पारिवारिक वातावरण बहुत अच्छा रहेगा और परिवार में किसी मंगल कार्य के संपन्न होने की संभावना भी प्रबल हो रही है। धन संबंधित जिन भी कार्यों में आप हाथ डालेंगे उनमें आपको निराशा का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज आप अपनी योजनाओं को आसानी से कार्यान्वित कर सकते हैं।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज आपको उलझनें और समस्याएं साफ दिखाई देंगी लेकिन जैसे ही आप उनमें घुसकर पता लगाने का प्रयास करेंगे तो आपको लगेगा कि समस्या तो है ही नहीं। सूत्र यह है कि हिम्मत से काम लें और अज्ञात में प्रवेश करने से डरें नहीं। छोटे-मोटे अवरोध तो आते रहेंगे लेकिन उनका निराकरण भी होता रहेगा।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

यदि आप अपने गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर काबू पा लेंगे तो खुद को ऐसी बहुत सी मुसीबतों से बचा सकते है जिनसे निकलना आपके लिए मुश्किल हो जाता है। आत्मविश्वास व सकारात्मक ऊर्जा आपमें भरी रहेगी जिससे आप अपने रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

कार्यक्षेत्र में आज पदोन्नति के अच्छे योग बने हुए हैं। जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं उन्हें अपने कार्यों को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है। यदि किसी परीक्षा, प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। मित्रों के साथ बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

कार्यक्षेत्र में आज आप अपने अधिकारियों व सहकर्मिर्यों पर प्रभाव जमा पाएंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आपको नई योजनाएं बनानी पड़ेंगी। आज आपको आय के कुछ नए स्रोत प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आप अपने प्रेमी के साथ विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

आपके ग्रह बताते हैं कि आने वाले समय में आपको साझेदारी के लिए काफी अच्छे प्रस्ताव आ सकते है लेकिन उन्हें स्वीकार करने से पहले कागज पत्रों की जांच-पड़ताल अच्छी तरह से कर लें। समाज के महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

आज आपकी वर्तमान स्थितियों में सुखद परिवर्तन आएगा। किसी नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं या कोई प्रतीक्षित अनुबंध भी आपको प्राप्त हो सकता है। अगर विवाह के योग्य हैं तो विवाह होने का संयोग भी बन रहा है। पूंजी निवेश आदि कार्यकलापों के लिए भी समय अच्छा है।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

व्यापार को यदि आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको अपने क्लाइंटो के साथ पहले से ज्यादा सकारात्मक रवैया अपनाना होगा। आर्थिक संबंधी कोई लेन-देन करने से पहले यह जरूर देख लें कि वह आपके लिए लाभदायक भी होगा या नहीं। आज आपको दैनिक कार्य करने में बोरियत महसूस हो सकती है।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षमय हो सकता है। मनवांछित परिणाम पाने के लिए उन्हें अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर अभिभावकों को भी चिंताएं बनी रह सकती हैं। कोई पुरानी गलती आपको परेशान कर सकती है।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आज आपके कार्यक्षेत्र में आपको आपकी सफलताओं के लिए सराहा जाएगा और आपके प्रतिद्वन्द्वी भी आपकी सफलताओं को देखकर आश्चर्य चकित रह जाएंगे। आज आपको कुछ अच्छी कंपनीज से नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। वर्तमान कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में होती चली जाएंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad