Advertisement

कैसा रहेगा आपका आज का भविष्य

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, शनिवार, 16 जुलाई 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
कैसा रहेगा आपका आज का भविष्य

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आप अत्यधिक आत्मविश्वासी बनेंगे और कार्यालय व व्यवसायिक मसलों से निबटने के लिए आपके व्यवहार में बदलाव आएगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति काफी अनुकूल होगी और आप कोई छोटा निवेश भी करना चाहेंगे। एक छात्र के रूप में आप आगे की अपनी शिक्षा विदेश में करने के इच्छुक हो सकते हैं।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

जहां तक व्यवसासिक मासलों का मामला है यह आपको बहुत तेज तर्रार बनाता है। आप आने वाली चुनौतियों का सामना आसानी कर सकेंगे। व्यक्तिगत स्तर पर आप अपने को ठीक-ठाक बनाए रखने के लिए एक फिटनेस प्रोग्राम फिर से प्रारंभ कर सकते है। बच्चों से भी सुख प्राप्त होगा।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

अपने अधीनस्थ कार्य कर रहे लोगों के कारण आपको परेशानियां आ सकती हैं। जिन्हें आप अपना मित्र समझते है वही आपको धोखा दे सकते हैं इसलिए जो भी कार्य करें पूरी सावधानी के साथ करें। अधिकारियों व सहयोगियों के साथ थोड़ा वैचारिक मतभेद हो सकता है।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज आप परिवार के साथ समय बिताएं। आप अपने किसी प्रिय के साथ समय व्यतीत करने की सोच सकते हैं और उसे कहीं बाहर घुमाने भी ले जा सकते हैं। एक साथ गुजारा हुआ यह समय आपको संतुष्टि प्रदान करेगा। व्यवसायिक स्तर पर सब कुछ सुचारू चलेगा लेकिन कोई नया कार्यभार भी मिल सकता है।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

भाग्य के सहयोग से आपको लगेगा की ग्रह आपको संघर्ष से निकलने का मार्ग प्रदान कर रहे हैं। अगर सचेत होकर सकारात्मक कर्म पर ध्यान लगाया जाए तो स्थितियां काफी हद तक आपके नियंत्रण में भी आ जाएंगी। यात्राओं का सिलसिला चलता रहेगा और उनसे सामान्य लाभ भी होता रहेगा।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

आज आपको दो तरह की स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसा आभास होगा कि आपके पास स्रोतों की व्यवस्था तो ठीक-ठाक है लेकिन परिणाम उस अनुपात में प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। धन संबंधी मामलों में भी धन तो प्राप्त होता रहेगा लेकिन व्यय चाहकर भी नियंत्रण में नहीं आ पाएगा जिससे कुछ उलझन भी रहेगी।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

यदि आप वर्तमान नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो कई विकल्प आपके समक्ष आएंगे लेकिन उन्हें चुनने में जल्दबाजी ना करें अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। मेहनत और लगन से आप जिस भी चीज को पाने की कोशिश करेंगे वह आपको अवश्य प्राप्त होगी।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

आज आपके लिए यही अच्छा है कि बिना किसी उम्मीद के आप शान्तिपूर्वक कार्य करते रहें। जहां तक व्यवसायिक मसलों की बात है आपको कुछ गोपनीयता भी रखनी चाहिए। पारिवारिक स्तर पर आप अपने व्यक्तिगत मसलों को बाद के लिए छोड़ दें।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

आज अनावश्यक वाद-विवाद परेशानी का कारण हो सकता है इसलिए इससे बचें। यदि आप निवेश करने जा रहे हैं तो धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। कोई भी कार्य करने से पहले उसके अच्छे और बुरे के बारे में पहले आश्वस्त हो लें। पारिवारिक जीवन संतुष्टिपूर्ण होगा।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

सुदूरवर्ती लाभ को दिमाग में रखकर आप किसी व्यवसायिक समझौते पर विचार कर सकते हैं। आप कठिन मेहनत करेंगे और उसका इनाम पाएंगे। आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे और आप शेयर्स में भी निवेश कर सकते हैं। आपके व्यक्तिगत मामले समय रहते हल कर लिए जाएंगे जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आज का दिन संतोषजनक होगा। आपमें पूर्णता का अहसास आएगा। एक उद्योगपति के रूप में आपको इच्छित सफलता प्राप्त होगी और अच्छी परिस्थितियों की तरफ आगे बढ़ेंगे। आप जो भी क्षेत्र चुनेंगे उसमें स्थिर और सक्षम होंगे। पारिवारिक जीवन प्रसन्नता लिए रहेगा।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

ग्रहों का सुंदर संयोग आपको कार्यस्थल पर तनाव के साथ बर्ताव करने की क्षमता देगा और एक बार आपका तनाव हटा फिर आपके सारे कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। व्यक्तिगत जीवन में आप की भेंट किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है जो आपके मानस पर विशेष छाप छोड़ेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad