Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, बृहस्पतिवार, 30 मार्च 2017’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

अपने प्रतिस्पर्धियों को हराने के लिए आपको योजनाएं बनाकर उनके तहत ही अपने कार्यों को अंजाम देना होगा। अपनी बातों को गुप्त ही रखें ताकि आपके खिलाफ कोई और उनका फायदा ना उठा सके। पुराने रोग एक बार फिर से आपको परेशान कर सकते हैं।

वृष: (15 मई - 15 जून)

यदि आप वर्तमान नौकरी बदलने की सोच रहे हंै तो कई विकल्प आपके समक्ष आएंगे लेकिन उन्हें चुनने में जल्दबाजी ना करें अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। मेहनत और लगन से आप जिस भी चीज को पाने की कोशिश करेंगे वह आपको अवश्य प्राप्त होगी।

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

ग्रहों की प्रतिकूलता के कारण आपके प्रत्येक कार्य में अड़चनें आ सकती हैं। कार्य पूर्ण होते-होते बीच में ही रूक जाएंगे जिसकी वजह से आपको आर्थिक समस्याएं घेर सकती हैं। मित्रों के साथ वाद-विवाद हो सकता है जिसकी वजह से आपका और उनका रिश्ता टूटने की कागार तक भी पहुंच सकता है।

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभों वाला होगा। आप कार्य स्थल पर हर क्षण का आनंद उठायेंगे। आपको घरेलू स्तर पर भी वैसा ही वातावरण मिलेगा। आप अपने परिवार के लिए उपहार भी खरीद सकते हैं। आप में से बहुत से लोग नया वाहन या आरामदायक कुछ दूसरी चीजें खरीद सकते हैं।

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितम्बर)

आज आपको अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो अपने साझेदार पर अंधा विश्वास ना करें। आर्थिक संबंधी अपने महत्वपूर्ण निर्णयों को थोड़े समय के लिए टाल दें। अगर किसी भी बात को लेकर आपको भ्रम बने हुए हैं तो उन्हें जल्दी से जल्दी दूर करने का प्रयास करें।

कन्या: (16 सितम्बर - 15 अक्तूबर) 

जो लोग छोटा व्यवसाय चला रहे हैं आज उन्हें मुश्किलें आयेंगी। यह आर्थिक नुकसान के रूप में भी हो सकता है जिससे बचाना आसान नहीं लगता। आपका परिवार आप पर एक सामाजिक मिलन जिसमें आपकी रूचि नहीं है में सम्मिलित होने के लिए दबाव बनायेगा।

तुला: (16 अक्तूबर - 15 नवम्बर)

आप खुद को किसी ऐसी परिस्थिति में फंसा हुआ पाएंगे जिससे निकलना आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। यदि आप अपनी क्षमताओं को पहचान उनके हिसाब से कार्य करने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपके आसपास क्या हो रहा है इस बात का अवश्य ध्यान रखें।

वृश्चिक: (16 नवम्बर - 15 दिसम्बर)

विदेश से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में धन की आवश्यकता पड़ सकती है जो किसी मित्र की सहायता से आपको प्राप्त होगा। जो लोग चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका प्राप्त होगा।

धनु: (16 दिसम्बर - 13 जनवरी)

आज नए-नए व्यंजन खाने और बनाने दोनों में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी। जिन लोगों की संगीत के क्षेत्र में रूचि है उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। समाज के महत्वपूर्ण लोगों के साथ अपनी जान पहचान बड़ी आसानी से बना पाएंगे।

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आज आप भावनात्मक दृष्टि से विचलित हो सकते हैं वहीं कार्य क्षेत्र में भी कुछ विरोध या असुविधा झेलनी पड़ सकती है। पूंजी निवेश संबंधी योजनाओं पर आंख मूंदकर अमल नहीं करना चाहिए। ऐसी किसी अवस्था में मित्र, शुभचिन्तकों का सहयोग लेना आवश्यक रहेगा।

कुम्भ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आज आप अपने कार्य का विवेचन करेंगे और भविष्य के लिए नीति निर्धारित करने का निर्णय लें पाएगें। परीक्षा के परिणाम अच्छे होंगे और आपको प्रसन्नचित करेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ एक छोटी दूरी की यात्रा की जा सकती है। आज आप अपने कार्य जीवन में पूर्णता के लिए मेहनत करेंगे।

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आप अपने आसपास कुछ बदलाव लाना चाह रह हैं तो उसके लिए आपको बेहद मेहनत करनी पड़ेगी। आप जो भी करेंगे उससे आपको लाभ अवश्य मिलेगा और आपमें एक संतुष्टि की भावना उत्पन्न होगी। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हेैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement