Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, बुधवार, 22 मार्च 2017’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज अपने विरोधियों को हराने के लिए आपको साम, दाम, दण्ड, भेद का सहारा लेना पड़ सकता है। आज जो भी निर्णय लें दिल से ना लेकर दिमाग से लें अन्यथा आपको लाभ की जगह नुकसान हो सकता है। जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयत्नशील है उनकी यह इच्छा जल्दी पूरी होगी।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

आज नई-नई कलाओं के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। मानसिक शांति मिलेगी और तनाव काफी हद तक कम होंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिसे सुनने के बाद आपका मन आकाश की उड़ान भरने लगेगा। आपके पराक्रम और कौशल में वृद्धि होगी।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आज आपको ऐसा लगेगा कि आगे बढ़ने के अवसर तो बराबर से बने हुए हैं, लेकिन उनका उतना लाभ नहीं हो पा रहा है जितना होना चाहिए। इसके तमाम कारणों में एक कारण यह भी है कि जोश तो आप में बहुत है लेकिन जिस होश के लिए आप जाने जाते हैं उसका सदुपयोग ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

इस समय आपको अपना समय अपनी व्यवसायिक जिंदगी से ज्यादा अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को देना पड़ सकता है जिसकी वजह से आपके अधिकारी आपसे रूष्ट हो सकते है। विरोधियों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है हालांकि वह चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितम्बर)

जिन कामों में अभी तक आपको नुकसान पहुंच रहा है उन्हीं कार्यांे में अचानक से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आपके मित्र आपके लिए मददगार साबित होंगे, लेकिन फिर भी इस समय किसी पर भी अंधा विश्वास ना करें। व्यापारी वर्ग को व्यापार में किसी की सहायता प्राप्त होने के पूर्ण योग बने हुए हैं।

 

कन्या: (16 सितम्बर - 15 अक्तूबर)

आज का दिन आपके लिए अति उत्तम होगा। यदि आप एक उद्योगपति हैं तो आप किसी महत्वपूर्ण परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए अपनी ऊर्जा को केन्द्रित करेंगे। एक निवेश के द्वारा जो आप करने जा रहे हैं आपको पर्याप्त मात्रा में लाभ होगा।

 

तुला: (16 अक्तूबर - 15 नवम्बर)

यदि आप दवाईयों के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आप अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। अपने नये व्यवसायिक विचारों के साथ आगे बढ़ने का आपका पक्का इरादा होगा। आपके सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण स्तर तक सुधार होगा। आपके बच्चे अपने व्यवहार से आपको बहुत प्रसन्न करेंगे।

 

वृश्चिक: (16 नवम्बर - 15 दिसम्बर)

आज आप अपने कार्य का विस्तार करेंगे और प्रयास करेंगे और हर दिशा में आगे बढ़ेंगे। आप उन मसलों पर ध्यान केन्द्रित करेंगे जिनके बारे में आपने सोचा था कि वे केवल आपके सपनों में ही हो सकते हैं। कार्य स्थल पर आप अपना प्रभाव बनाने में सफल रहेंगे।

 

धनु: (16 दिसम्बर - 13 जनवरी)

व्यवसायी व्यक्तियों के लिए अच्छा समय बना रहेगा। आप सफलता की सीढ़ी चढते जायेंगे। कलाकारों और संगीतकारों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। अचानक उत्थान और प्रसिद्धि इंगित है। आप में से बहुतों की विभिन्न कारणों से विदेश जाने की संभावना है।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आज का दिन व्यस्त गतिविधियों से परिपूर्ण होगा। आज आराम करना लगभग असंभव ही होगा। यद्यपि आप उत्साहित रहेंगे और प्रसन्नता पूर्वक कार्य करेंगे। आपके साथी पायेंगे कि आप प्रसन्नचित रहने वाले है और अत्यधिक व्यवहार कुशल हैं।

 

कुम्भ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आज आप आर्थिक रूप से ऋण लेने पर विचार कर सकते हैं और जिसके आप बहुत इच्छुक हैं उसमें निवेश कर सकते हैं। आपको एक अच्छा प्रोफेशनल अवसर प्राप्त होगा जिससे अपने आपको रोकना कठिन होगा। पारिवारिक स्तर पर आप व्यस्त गतिविधियों की आशा कर सकते हैं।

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आज आपको अपने द्वारा बनाई गई योजनाओं को अंजाम देने का पूरा मौका प्राप्त होगा। पुराने रोगों में सुधार होता दिखाई देगा। आपके विरोधी चाहकर भी आपका कुछ नही बिगाड़ पाएंगे। अगर कोई इंटरव्यू या प्रतियोगिता देने की सोच रहे हैं तो सफलता के पूर्ण योग बने हुए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement