Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, शनिवार, 7 जनवरी 2017’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

 

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

अगर कोर्ट - कचहरी से किसी मुकदमे का फैसला आना है तो यह आपके पक्ष में रहेगा। मित्र-शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। स्वविवेक से लिए गए निर्णय उपयोगी सिद्ध होंगे। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन माकूल है। अपने मन की बात भी कही जा सकती है।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

कार्यक्षेत्र में आपको बड़े-बड़े प्रबंधों पर काम करने का मौका मिल सकता है जो आपके लिए काफी ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा और जो भविष्य में आपकी पदोन्नति में सहायक हो सकता है। नौकरी में आपकी प्रतिभा से प्रभावित होकर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आज आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्य आपके साथ है इसलिए अगर आप अपनी कोशिशों और मेहनत में थोड़ी तेजी ले आएं तो अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आपके जो कार्य बीच में ही रूक गए थे एक बार फिर उन्हें गति प्राप्त होगी।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज आप अपनी सूझबूझ का प्रयोग कर अपनी उस प्लानिंग पर लोगों की रजामंदी प्राप्त कर सकते हैं जो आपको अपनी भावी योजनाओं को पूर्ण करने में मदद कर सकती है। संपर्क बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छा समय है और आपको इसका व्यापक लाभ भी होगा।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

अपने पराक्रम व आत्मविश्वास के बल पर आप अपनी अधिकांश इच्छाओं व आकांक्षाओं को पूरा कर पाएंगे। आप वह सब हासिल कर पाएंगे जिनके अभी तक आप सिर्फ सपने ही लिया करते थे। कार्यवश कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपके लिए काफी लाभदायक रहेंगी।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

आज आप अपनी उन तमाम योजनाओं को व्यवहार में लाने में सफल रहेंगे जिन्हें लेकर कुछ समय से काफी अस्पष्टता बनी हुई थी। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी और मधुर संबंध भी स्थापित होंगे। यदि परीक्षा, प्रतियोगिता के माध्यम से रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो अपने प्रयत्नों में और तेजी लाने की आवश्यकता है।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

वर्तमान नौकरी, व्यवसाय में अचानक प्रतिकूल वातावरण का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति बनने पर धैर्य और संयम का सहारा लें न कि आवेग का। पैतृक सम्पत्ति को लेकर अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसे आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करेंगे तो इसमें आपको इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

ग्रहों की अनुकूलता आपको भावनात्मक दृष्टि से विचलित कर सकती है वहीं कार्य क्षेत्र में भी कुछ विरोध या असुविधा झेलनी पड़ सकती है। पूंजी निवेश संबंधी योजनाओं पर आंख मूंदकर अमल नहीं करना चाहिए। ऐसी किसी अवस्था में मित्र, शुभचिन्तकों का सहयोग लेना आवश्यक रहेगा।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

आज रूके हुए महत्वपूर्ण कार्यों के बनने का अपार हर्ष होगा और यदि किसी समस्या का हल नहीं मिल पा रहा था तो उस समस्या का हल आज आपको प्राप्त होगा जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान थे। आर्थिक रूप से चली आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

भावुक हो कर कोई भी ऐसा फैसला ना ले जिसकी वजह से भविष्य में आपको पछतावे का सामना करना पड़े। आर्थिक मामलों में जो परेशानियां आ रही थी वे दूर होंगी। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें, वजह कोई भी हो उसमें कमी ना आने दें। परेशानियों को लेकर बैठे ना रहें बल्कि उनसे उबरने का प्रयत्न करें।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

भाग्य के सहयोग से कठिन कार्य भी आपके पक्ष में बनते मालूम पड़ेंगे। सामाजिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। यदि समय का सदुपयोग करेंगे तो निसंदेह व्यापक लाभ भी प्राप्त होगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते है जिसकी वजह से आपको मानसिक शांति अनुभव होगी।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आज मिली-जुली स्थितियां सामने देखने को मिलेंगी। जहां ऐसा लगेगा कि सब कुछ तस्तरी में रखकर पेश हो रहा है वहीं अचानक तस्तरी हाथ से खिसकती भी मालूम पड़ेगी। अपने विवेक और बुद्धि के बल पर आप स्थितियों का लाभ ले सकेंगे। संवेदनशील कार्यों को करते समय विशेष सावधानी बरतें।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement