Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, सोमवार, 28 नवंबर 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

 

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज व्यवसायिक लेनदेन में बातचीत के समय आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यद्यपि आपको यह भी याद रखना चाहिए कि आप और आपके पार्टनर एक ही उद्देश्य के लिए एक साथ कार्य कर रहे हैं। इसलिए किसी प्रकार के अहंभाव के कारण मतभेद ना पैदा होने दें।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनी योग्यता सिद्ध करने के लिए आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अधिकारी आपको कोई भी नई जिम्मेदारी देने से पहले आपकी कई तरह से परीक्षा ले सकते हैं।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी लेकिन अपने साहसी स्वभाव के कारण आप उन चुनौतियों से डरने की बजाय उनका आनंद लेंगे। आलस्य आपको छू भी नहीं पाएगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं जो आपके घर के बड़े बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद ही ठीक हो पाएंगी।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज आपको अपने विराधी पक्ष की तरफ से कई चुनौतियां मिलेगी पर अपने पराक्रम और साहस के बल पर आप उन चुनौतियों को पूरा कर अपने विकास के लिए आगे बढ़ पाएंगे। आपकी कार्यशैली को अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा और उसके लिए आपको रिवार्ड भी मिल सकता है।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

अगर आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो समय आपके अनुकूल है। भाग्य का आपको पूर्ण सहयोग रहेगा इसलिए आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी विदेश यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

आज आपमें भरपूर आत्मविश्वास देखने को मिलेगा जिसकी वजह से आपमें एक गजब की ऊर्जा भरी रहेगी। यदि आप अपनी वाणी में मधुरता भर दें तो दूसरों से अपने कार्य बड़ी आसानी से करवा पाएंगे। कार्यों की अधिकता का असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

अगर आप कोई लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको उसमें कठिनाई आ सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए व्यायाम व सतुंलित आहार का सहारा लेंगे तो अवश्य लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में थोड़ी कठिनाई के बाद अवश्य सफलता पा लेंगे।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

आपकी अच्छी नौकरी के कारण कई लोग आपको मक्खन लगाने की कोशिश करेंगे ताकि आपसे संबंध बनाकर वे आपकी पोजीशन का फायदा उठा सकें। कुछ लोग आपके नाम का प्रयोग आपको बिना बताए अपने फायदों के लिए कर सकते हैं जिससे आपके सामने परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

फिजूल खर्च पर यदि आपने जल्दी नियंत्रण नहीं किया तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग शॉर्टकट से पैसे कमाने के लिए गलत रास्तों पर चल पड़ते हैं वे अपने तथा अपने परिवार दोनों के लिए मुसीबतें खड़ी कर देते हैं इसलिए अगर आपके मन में कोई ऐसा विचार चल रहा है तो उसे त्याग दीजिये।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

अगर आप अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपने पुराने व्यवसाय के साथ कोई नया व्यवसाय भी शुरू करना चाहिए। अपने किसी मित्र या संबंधी के साथ साझेदारी में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आज किसी गलतफहमी की वजह से आपके और आपके मित्रों के बीच वाद-विवाद हो सकता है जिसे यदि आपने समय पर दूर नहीं किया तो आप अपने एक करीबी रिश्ते को खुद से दूर कर देंगे। आर्थिक रूप से आपको जितनी भी परेशानियां चली आ रही हैं वे किसी अपने की मदद से दूर होती चली जाएंगी।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आपके जीवन के सभी अनिष्ट दूर होते दिखाई देंगे। आपके द्वारा ऐसे कार्य संपंन होंगे जो लोगों के सामने आपके साहस का परिचय देंगे। एनर्जी लेवल पढ़ाई को लेकर बहुत हाई रहेगा। कोई नया प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। वर्क प्रेशर की वजह से आपको मानसिक तनाव व थकान महसूस हो सकती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad