Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, शनिवार, 26 नवंबर 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

 

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज कोई भी कार्य करने से पहले अपने अधिकारियों या सहकर्मियों से सलाह-मशविरा अवश्य कर लेना चाहिए। आपके सहकर्मियों को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है जिससे आपको पीछे नहीं हटना है। आपके द्वारा किए गए अच्छे या बुरे कार्य का भविष्य में आपको फल अवश्य प्राप्त होगा।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

व्यवसायिक गतिविधियों में आपको निश्चित और आशावान परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ नए अनुबंध या स्थिति में सुधार या धन या सुविधा प्राप्ति की कामना की जा सकती है। साझेदारी के द्वारा लाभ इंगित है। व्यक्तिगत स्तर पर आपको अत्यधिक आनंद की प्राप्ति होगी।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आज का दिन आपके लिए बहुत प्रसन्नतादायक होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में भी बृहत स्तर पर सुधार होगा। इस बात की भी पूर्ण संभावना है कि आप मित्रों के आदर - सत्कार पर खुला खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में अच्छा तालमेल बना रहेगा।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

धन संबंधी लेन-देन में फायदे के योग बन रहे हैं। रूका हुआ धन थोड़ी मुश्किलों के बाद वापस मिल जाएगा। नए व्यवसाय के लिए बैंक या किसी से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो सफलता प्राप्त होगी। जिन कार्यों के पूर्ण होने की आपने आशा बिल्कुल ही छोड़ दी थी किसी मित्र की सहायता से वह पूर्ण होंगे।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

आज प्रसन्नता और शांति का आधिपत्य होगा। किसी दूरस्थ स्थान से प्राप्त शुभ समाचार आपको भविष्य की योजना बनाने के लिए प्रेरित करेगा। धन का आगमन लगातार बना रहेगा क्योंकि आपके सभी प्रयास सकारात्मक परिणाम प्रदान करेंगे। एक छात्र के रूप में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

 

कन्या: (16 सितम्बर - 15 अक्तूबर)

छात्रों का दिल पढ़ाई में खूब लगेगा और जो छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त होगी। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे जिससे आपके मन को संतुष्टि प्राप्त होगी। किसी स्वजन के माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

यदि विदेश में पढ़ने के इच्छुक हैं तो किसी अच्छे विश्वविद्यालय में आपको दाखिला मिलने के पूर्ण योग बने हुए हैं। आज आपको ऐसे वायदे नहीं करने चाहिए जिन्हें करते वक्त तो वाह-वाही हो और बाद में खुद ही स्वयं को फंसा हुआ महसूस करो।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

आपके संपर्क के दायरे का विस्तार होगा और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। यात्राएं भी होंगी जो काफी लाभदायक रहेंगी। यदि नौकरी, व्यवसाय आदि के लिए प्रयत्नशील हैं तो इस दिशा में आपको सफलता प्राप्त होगी। विरोधियों के षडयंत्र आपके खिलाफ असफल रहेंगे।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

ग्रहों की अनुकूलता आज आपको सुरक्षित बनाता है और यह सुनिश्चित करता है कि आज आपको कोई हानि न हो। जिस किसी भी संकट का सामना आपको करना पड़ता है उससे बिना अधिक परेशानी के मुक्ति मिल जाएगी क्योंकि आप चीजों पर अपने सामान्य संकल्प और केन्द्रित कार्य प्रणाली पर कार्य करते हैं।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

कोई भी सौदा करते समय बेहद सावधानी रखें। कुछ भी करने से पहले अपने आसपास कि स्थिति का जायजा अवश्य ले लें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें किसी को भी ऐसा कुछ ना कहें जिसके कारण उनकी भावनाओं को आपकी वजह से ठेस पहुंचे।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई मामला कोर्ट - कचहरी में चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में रहेगा। अगर नौकरी, व्यवसाय आदि प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील हैं तो इस दिशा में भी आपको मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी सोच में एक नयापन भी देखने को मिलेगा।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आज आपकी चंचलता दूसरों का दिल मोह लेगी तथा वह आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए किसी इंटरव्यू या एग्जाम देने की सोच रहे हैं तो ग्रहों का आशीर्वाद आपके साथ है आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad