Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, बृहस्पतिवार, 24 नवंबर 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

 

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज आपको मिश्रित फल प्राप्त होंगे। बिना पूर्ण जानकारी के निवेश न्यूनतम में भी लाभदायक नहीं होंगे इसलिए कुछ समय के लिए इससे बचना ही बेहतर है। जो लोग आध्यात्मिकता से जुडे़ हैं वे किसी महत्वपूर्ण भूमिका की आशा कर सकते हैं।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

आज अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्य स्थल पर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अपनी नौकरी की कुछ शर्तों से आप सहमत नहीं होंगे। किसी भी झगड़े में पड़ने से बचें। साथी भी बहुत सहयोगात्मक नहीं होंगे।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। जिस भी काम मे हाथ डालेंगे उसमें लाभ ही लाभ प्राप्त होगा। इसलिए बिना समय गंवाए अपनी कोशिशों में तेजी ले आईये और समय रहते अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की कोशिश कीजिए। आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज आप अपने भविष्य या जो लोग आप पर आश्रित हैं उनके भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं। सावधान और दूरदर्शी बनें जैसा कि आप जीवन में अन्त में स्वयं से जो चाहते हैं उस पर विचार करें। आपके मन में चल रहे प्रश्नांे के उत्तर आपको आज प्राप्त होगे।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितम्बर)

 

आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आपके आसपास के लोग कार्यों को लेकर आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं। अपने आसपास की परिस्थितियों को नियत्रंण में करने से पहले आपको खुद के मन को नियंत्रित करना होगा।

 

कन्या: (16 सितम्बर - 15 अक्तूबर)

 

जीवनसाथी के साथ कुछ चीजों को लेकर मतभेद हो सकता है। जो लोग अविवाहित हैं वे जल्द ही विवाह के बंधन में बंधेगे। लाभजन्य स्थितियां निर्मित होंगी। किसी रूके हुए कार्य के बनने का अपार हर्ष होगा। धन लाभ भी हो सकता है। लोग आपके सौम्य और आकर्षक व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित हांेगे।

 

तुला: (16 अक्तूबर - 15 नवम्बर)

 

आज धन संबंधी योजनाओं पर यदि ठीक से विचार करके उन्हें व्यवहार में लाने का प्रयास करेंगे तो आपको बहुत अच्छी सफलता भी प्राप्त होगी। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। यदि परीक्षा, प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता प्राप्त होगी बस मेहनत पहले से अधिक करनी पड़ेगी।

 

वृश्चिक: (16 नवम्बर - 15 दिसम्बर)

 

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। आज की शुरूआत स्वास्थ्य खराब के साथ हो सकती है। कोई अशुभ समाचार कुछ घंटों के लिए आपकी सीधी सोच की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। आपको मजबूत बनना चाहिए और यदि कुछ पाना चाहते हैं तो इसके साथ आगे बढ़ना चाहिए।

 

धनु: (16 दिसम्बर - 13 जनवरी)

 

किसी प्रतियोगिता में भाग लेने पर आपको लाभ इंगित है। चाहे यह पदोन्नति के लिए हो या छात्र स्तर पर प्रतियोगिता के लिए आप अपने हूनर और क्षमताओं के कारण भीड़ से अलग खड़े दिखाई देंगे। आज आप किसी अजनबी से मिल सकते हैं जो आगे चलकर आपका मित्र बन सकता है।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

 

आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे वहां आपको सफलता ही प्राप्त होगी इसलिए समय का सदुपयोग कीजिये और अपनी उन्नति के लिए मार्ग प्रशस्त कीजिये। प्रेम-प्रसंग के शादी तक पहुंचने के संकेत हैं। अपने बड़ों की बात को तवज्जो अवश्य दें वरना वे नाराज हो सकते हैं।

 

कुम्भ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

 

आज आपकी कल्पनाशक्ति को उड़ान के पंख मिलेंगे। जो लोग रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं जैसे संगीत, कला, फिल्म, लेखन आदि उन्हें आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी मित्र के साथ साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आपको उसमें सफलता प्राप्त होगी।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

 

आज कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें क्योंकि आपके फैसलों का असर सिर्फ आप पर ही नहीं बल्कि आपके अपनों पर भी होगा। आज का दिन थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है लेकिन शाम होते-होते सब ठीक होता चला जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad