Advertisement

आज कैसा रहेगा आपका दिन

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, शुक्रवार, 12 अगस्त 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आज कैसा रहेगा आपका दिन

 मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज आपके भाई और बहन अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धन संबंधी मसलों के संबंध में आप कोई उपयोगी फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक गतिविधियों और समूह की हिस्सेदारी मे कुछ नए परिचय और दोबारा मित्रता हो सकती है। आमदनी संतोषजनक होगी। उच्च शिक्षा, धार्मिक आस्था में यात्रा और भविष्य की योजनाएं सभी फलदायी होंगे।

वृष: (15 मई - 15 जून)

आज रोमांस में, आपके प्रिय का साथ आपको अत्यधिक सुख प्रदान करेगा। वह आपके लिए आत्मीयता की भावना व्यक्त करेगा। दोपहर बाद किसी समय किसी निकट संबंधी से मिलने के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्य स्थल पर कार्यान्वित करने के लिए आपको कोई नया अनुबंध दिया जा सकता है।

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आज प्रोफेशनल जीवन में आप पदोन्नति की आशा कर सकते हैं। आपको साथी के द्वारा रोमांटिक शाम के लिए आपको बाहर ले जाने की पूर्ण संभावना है। आप महत्वपूर्ण पलों का एक साथ आनंद उठाएंगे। किसी पुराने प्रेमी / प्रेमिका से मुलाकात की उम्मीद कर सकते हैं जिनसे आपका संबंध एक बार फिर से प्रारम्भ हो सकता है।

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज कार्यक्षेत्र में पद प्राप्ति के पूर्ण योग बने हुए हैं। आपके अधिकारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। ग्रहों की अनुकूलता के कारण आज आप अपने मन को एकाग्रचित कर पाएंगे जिसके कारण आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आज आपको साझेदारी संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

आज आपकी व्यवहार कुशलता और धैर्य से घर पर प्रसन्नता कायम होगी। इस समय पर संपत्ति में नए निवेश की सलाह नहीं दी जाती है। आप में से कुछ के घर में बदलाव संभव है। भाई- बहनों के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ कार्यस्थल पर सहमति बनाए रखने के लिए आप बहुत कठिन परिश्रम करेंगे।

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

इस बात की पूर्ण संभावना है कि आप नौकरी बदलना चाह रहे होंगे क्योंकि आप वर्तमान परिस्थितियों से तंग आ चुके होंगे। यदि आप बैकिंग क्षेत्र से जुड़े हैं तो अपने वित्त विशेषज्ञों से उच्चतम योजना पर बातचीत कर सकते हैं। सामाजिक रूप से जीवन सुख की पटरी पर दौडे़गा।

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

ग्रहों की अनुकूलता के कारण आज आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। आज आपको कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारियों का वहन करना पड़ सकता है। आप अधिकारियों को बेहतर तरीके से समझने लगेंगे। प्रतियोगी गतिविधियां आपको आकृति प्रदान करने में मदद करेंगी।

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

आज बजट के बाहर खर्च होने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई ऐसी यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपने पहले से ना सोची हुई हो। जो लोग प्रेम संबंधों में  है उनका जल्दी ही विवाह के गठबंधन में बधंने के योग बन रहे है। धर्म-कर्म के कार्य करने से मन को शांति महसूस होगी।

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपने उन साथियों के प्रति दयावान बनें जो आपके लिए कठिनाई पैदा कर सकते हैं। व्यवसाय में अप्रत्याशित झंझट आपको योजनाबद्ध नहीं रहने देंगे। घर पर कुछ गतिविधियां व्याकुल करने वाली हो सकती हैं जिनसे आप अधिकतर बचते थे।

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

सांस्कृतिक गतिविधियों में सम्मिलित होने की आपकी गहन इच्छा होगी और आप अपने परिवार को भी इसमें संलिप्त करेंगे। कार्य स्थल पर आप अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। शाम कुछ पुराने मित्रों के साथ बितायी जा सकती है। वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा चलेगा।

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आज आप गतिशीलता का अनुभव करेंगे और दिन के समय के दौरान बहुत भिन्न चीजों में संलग्न होना चाहेंगे। अपने व्यक्तिगत संबंधों में एकरसता से हर कीमत पर बचना चाहिए। कॅरिअर से संबंधित कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है और आप मित्रों के साथ जश्न मनाने की मुद्रा में होंगे।

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

मित्रों की सहायता से आप अपनी आर्थिक परेशानियों को दूर कर पाएंगे। मानसिक तनावों से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताने की कोशिश करें। अपनी व्यक्तिगत बातें किसी को भी ना बताएं चाहे वह आपका कितना भी करीबी क्यों ना हो।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad