Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, बुधवार, 15 मार्च 2017’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

 मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज आपको वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी है अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। कोई भी कार्य करते समय अधीरता या लापरवाही ना बरतें अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्य करने या धार्मिक कार्यों में भाग लेने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।

वृष: (15 मई - 15 जून)

आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंद है। ऐशोआराम के सारे साधन आपको उपलब्ध होंगे। किसी पुराने करीबी मित्र के साथ मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। पुरानी चली आ रही बीमारी से निजात मिलेगी। व्यापारी वर्ग को व्यापार से आताशीत लाभ होने के पूर्ण योग बने हुए हैं।

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपसी बातचीत से पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी। खुद को झगड़ों से बचाने के लिए आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको अपने सभी संकोच छोड़कर अपने विचारों को अपने अधिकारियों के सामने प्रकट कर देना चाहिए ताकि वह आपकी प्रतिभाओं को पहचान पाएं।

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज अचानक से आपके कार्य बनते-बनते रूक सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी गतिविधि पहले से अधिक बढ़ेगी। सफलता प्राप्त करने के लिए आज आपको अपनी योजनाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी व कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होती दिखाई देंगी।

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितम्बर)

उन योजनाओं पर काम न करें जिनमें नाहक समय और ऊर्जा नष्ट हो रही है। साथ ही उन लोगों से भी बचें जिनकी योजना सिर्फ ख्यालों में है। आपका भाग्य और कर्म दोनों आपका साथ देने के मूड में हैं इसलिए बिना समय गवाएं अपने कार्यों को पूर्ण करने की कोशिश करें।

कन्या: (16 सितम्बर - 15 अक्तूबर)

आज आपको अत्यधिक तनाव हो सकता है और जिससे निकलने के लिए आपको कोई भी मार्ग नजर नहीं आएगा लेकिन यदि आप अपने दिमाग पर संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे तो कोई ना कोई मार्ग आपको अवश्य ही मिल जाएगा। इस स्थिति में किसी बड़े के अनुभव का लाभ उठाने की कोशिश करें।

तुला: (16 अक्तूबर - 15 नवम्बर)

व्यवसायिक जीवन में आपको लम्बे समय की रणनीति पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। विदेश से समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक धन का संबंध है आपको इसके प्रति थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। सभी अनावश्यक खर्चों को कम करना चाहिए।

वृश्चिक: (16 नवम्बर - 15 दिसम्बर)

घर का कार्य करने में आप बहुत अधिक प्रसन्नता भरा समय बिताएंगे। आप किसी नए वाहन की खरीददारी भी कर सकते हैं। यह नया वाहन आपको अत्यधिक भौतिक सुख प्रदान करेगा। स्वास्थ्य अच्छा होगा। जैसे ही आर्थिक क्षेत्र में आशाएं बलवती होती हैं आप उत्पादक गतिविधियों में संलग्न होंगे।

धनु: (16 दिसम्बर - 13 जनवरी)

आज आप व्यक्तिगत संबंधों में बहुत प्यार करने वाले और अत्यधिक सतर्क होंगे और वापसी में अपने साथी से भी वैसी ही उम्मीद करते हैं। आप प्रसन्नता को अपने साथी के साथ बांटने के सच्चे प्रयास करेंगे। आपको किसी पार्टी या समारोह का निमंत्रण प्राप्त हो सकता है।

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आज आपके विरोधी आपका कुछ नही बिगाड़ पायेंगे और आप इसका ठीक से उपयोग इच्छित परिणामों को प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप अपना अतिरिक्त धन जो आपके पास है उसको घर को दौबारा सजाने संवारने में लगा सकते हैं।

कुम्भ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आपकी तर्क शक्ति और अर्जित बुद्धिमत्ता आपको पूर्णरूप से सहयोग करेगी इसलिए प्रतियोगिता में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, विशेषकर यदि आप किसी सम्मानित नौकरी की तलाश में हैं। एक राजनीतिक के रूप में आपको केवल सच्चे प्रयास करने की आवश्यकता है।

 मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

कार्यक्षेत्र में अचानक से आपको कुछ नई जिम्मेदारियां दी जा सकती है जिसकी वजह से आप पर वर्कलोड तो बढ़ेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कम्युनिकेटिंग स्किल का इस्तेमाल कर अपनी नेटवर्किंग को ठीक से फैला सकते हैं। आयात-निर्यात के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement