Advertisement

आपका आज का भविष्‍यफल

‘वैदिक सूर्य राशि -दैनिक भविष्‍य’ ‘रविवार, 9 अक्तूबर 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्‍यफल

मेष: (14 अप्रैल-14 मई)

अपनी बुद्धिमत्ता से आप अपनी कमियां पहचानकर उन पर काम कर पाएंगे। आज उन समस्याओं से निजात पाने की कोशिश करें जिन्होंने आपको लम्बे समय से परेशान कर रखा है। आज कुछ ऐसा करें जिससे आप दूसरों को खुशियां दे सकें, आपका ऐसा करना आपके मन को शांति देगा।

 वृष: (15 मई -15 जून)

जो लोग आर्मी व पुलिस से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है तथा आपको आपके अच्छे कार्यों के लिए ईनाम भी मिल सकता है। बेरोजगारों की तलाश आज पूरी होगी। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं उन्हें अपनी कोशिशें तेज कर देनी चाहिए।

 मिथुन: ( 16 जून -15 जुलाई)

यदि आप कोई अपना उद्योग प्रारम्भ करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए अब समय बहुत अच्छा है। व्यवसायिक जीवन नित्यक्रम से आगे बढ़ेगा। किसी व्यवसायिक साथी के साथ यात्रा हो सकती है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन इसमें गंभीर कुछ नहीं होगा।

 कर्क: (16 जुलाई -15 अगस्त)

आज का दिन आपको नित्य के मामलों से निपटने में मदद करेगा। रूके कार्य पूर्ण होंगे। इनको पूरा करने के लिए आपके पास काफी पत्राचार होगा। यदि आप किसी व्यवयायिक गतिविधि से जुड़े हैं तो आप इसके प्रति भी सावधान रहें कि आपका अपने साथियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहे अन्यथा इसको करना बहुत मुश्किल हो सकता है।

 सिंह: (16 अगस्त-15 सितम्बर)

दिन की शुरूआत कुछ आर्थिक चिन्ताओं के साथ होगी। लेकिन आप स्थितियों से निबटने में समर्थ रहेंगे। आपके बुजुर्ग आपके प्रेम को अस्थाई आसक्ति के रूप में नकार देंगे। प्रोफेशनल जीवन में आपको कुछ चुनौतीपूर्ण कार्य मिल सकता है और स्थिति कुछ तनावपूर्ण ही रहेगी।

 कन्या: (16 सितम्बर -15 अक्तूबर)

कार्य स्थल पर चीजें बहुत अच्छी नहीं होंगी। बिना अपना संयम खोये हुए कैसे आप सबसे अच्छा कर सकते हैं इस पर आपको अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। व्यवसाय में यदि आपकी पकड़ मजबूत नहीं है तो आपकी भावुक प्रवृत्ति मंहगी सिद्ध हो सकती है। प्रेम जीवन में आप स्वयं को भ्रम की स्थिति में पायेंगे।

 तुला: (16 अक्तूबर -15 नवम्बर)

आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिससे आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। यद्यपि आप अपना आंतरिक साहस इक्ट्ठा करेंगे और दिन के कार्यों से निबटेंगे। साथियों के साथ मतभेदों को कुछ समय के लिए अन्देखा कर सकते हैं। घर पर आपका जीवन साथी आपको संपूर्ण प्रेम प्रदान करेगा और पूरी देखभाल करेगा जिसकी आपको आवश्‍यकता है।

 वृश्चिक: (16 नवम्बर -15 दिसम्बर)

कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने बड़े-बुजुर्गों से सलाह-मशविरा अवश्य कर लें। कोई भी बड़ा निर्णय तब तक ना लें जब तक कि आप स्वयं उसके लिए पूर्ण रूप से आश्वस्त ना हों। जो लोग पूंजी-निवेश के लिए सोच रहे हैं समय उनके अनुकूल है।

 धनु: (16 दिसम्बर -13 जनवरी)

भाग्य के सहयोग से आप अपने रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे जिसकी वजह से आप काफी उत्साही रहेंगे और नए-नए कार्यों को करने की उमंग आपमें भरी रहेगी। अगर किसी कानूनी कार्यवाही में फंसे हुए हैं तो बहुत जल्दी उससे आपको निजात मिलेगी।

 मकर: (14 जनवरी -11 फरवरी)

अपने अन्तर्मुखी स्वभाव के कारण आपको अपनी बात लोगों के सामने कहने में हिचक महसूस होगी। अत्यधिक खर्चे के कारण अपने लिए बचत करने में आपको कठिनाईयां महसूस होंगी। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।

 कुम्भ: (12 फरवरी -13 मार्च)

भविष्‍य में लाभ कमाने की नींव रखने के लिए आज का दिन उत्तम है। आप अपना प्रदर्शन उसी उत्साह से जारी रखेंगे जैसा बहुत अधिक लगन और आशाओं के साथ आप पहले कर रहे थे। आपके मनोभाव में हर तरफ गरमाहट होगी। आप अपनी शादी के विषय में भी फैसला ले सकते हैं।

 मीन: (14 मार्च -13 अप्रैल)

भावनात्मक होकर कोई भी ऐसा निर्णय ना लें जिसकी वजह से भविष्य में आपको पछतावे का सामना करना पड़े। आर्थिक मामलो में जो परेशानियां आ रही थी वह दूर होती दिखाई देंगी। कितनी भी परेशानियां आपके सामने क्यों ना आएं अपने आत्मविश्वास में कमीं ना आने दें।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad