Advertisement

आपका आज का भविष्‍य फल

वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, ‘सोमवार, 22 अगस्त 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्‍य फल

 

मेष : (14 अप्रैल -14 मई)

आज आपको आपके करियर में आगे ब-सजय़ने में आपके अधिकारियों व सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। निजी जीवन में चल रही परेशानियां किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से दूर होंगी। आज अपने स्वभाव में लचीलापन रखें और किसी भी चीज को लेकर अड़े नहीं।

वृष : (15 मई -15 जून)

जितने भी महत्वपूर्ण कार्य हैं या लोगों से मिलना-जुलना है उन्हें दोपहर से पूर्व सम्पन्न करने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी। संभवतः उसके बाद स्थितियां आपके पक्ष में न रहें। धैर्य और संयम से काम लें। धन संबंधी मामलों में भी थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन : ( 16 जून -15 जुलाई)

यदि नौकरी की तलाश में हैं या कोई नया व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र रचने की सोच रहें तो उनके हाथ में  सिर्फ असफलता ही आएगी। कोई नया प्रेम-प्रसंग भी प्रारम्भ हो सकता है।

कर्क : (16 जुलाई -15 अगस्त)

कार्य स्थल पर आप सभी कार्यों को एकदम से निपटानें में बहुत ही कार्य कुशल होंगे। रोमांस में आप किसी नये संबंध में प्रवेश कर सकते हैं जो आपको गहनता से विचार करने पर मजबूर करेगा। पारिवारिक स्तर पर शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा।

सिंह : (16 अगस्त -15 सितम्बर)

अपने प्रतिद्वन्द्वियों की ओर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। वे चाहकर भी आपको हरा नहीं पाएंगे। आपके मित्रों को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें नौकरी तो जल्दी मिलेगी परन्तु मनपसंद नहीं।

कन्या : (16 सितम्बर -15 अक्तूबर)

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कुछ उतार-ंचढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है परन्तु अगर किसी तरह हिम्मत करके यदि यह फेस निकाल लिया जाए तो आगे आने वाला समय लाभकारी होगा। मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से भी अपनी पर्सनल बातें शेअर करना आपको मुसीबताें में फंसा सकती है।

तुला : (16 अक्तूबर -15 नवम्बर)

आज आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आलस्य तो आपको छू भी नहीं पाएगा और आप अपने सारे कार्य बिना किसी परेशानी के पूरा कर पाएंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को

सुधारने की दिशा में कोई भी कदम उठाते हैं तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

वृश्‍िचक : (16 नवम्बर -15 दिसम्बर)

अपने निर्धारित कार्यभार को पूर्णता के स्तर तक ले जाने के लिए आपमें बहुत अधिक क्षमता रहेगी। प्रोफेशनल उपलब्धियां आपको विजय सम्मान दिलवायेंगी। समय और संसाधनों का ठीक से उपयोग आपको बहुत अच्छे आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। आप जमीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं।

धनु : (16 दिसम्बर -13 जनवरी)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को यथार्थ के धरातल पर उतारने के लिए आज का दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका प्राप्त होगा। आपके जीवन में किसी नए रिश्ते का आगमन हो सकता है। पुराने चले आ रहे रोगाें में सुधार होगा।

मकर : (14 जनवरी -11 फरवरी)

कोई भी डील करते समय बेहद सावधानी रखें। कुछ भी करने से पहले अपने आसपास की स्थिति का जायजा जरूर ले लें। अपनी वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखें किसी को भी ऐसा कुछ ना कहें

जिसके कारण उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। आय की दृष्टि से समय अच्छा है।

कुम्भ : (12 फरवरी -13 मार्च)

यदि किसी पुरानी पारिवारिक संपत्ति का कोर्ट केस चल रहा है तो जल्द ही आपको थोड़ी मुश्किलों के बाद वो प्रोपर्टी मिल जाएगी। मानसिक परेशानियां बनी रहेगी। काम बनते-ंबनते रूक सकते हैं। किसी के साथ ज्यादा मेलमिलाप ना बढ़ाएं। दूसराें के पचड़ाें से दूर रहें।

मीन : (14 मार्च -13 अप्रैल)

यदि आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो अच्छी संभावनाओं के साथ किसी व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकता है। यदि आप उन सब लाभों के इच्छुक हैं जिनको अभी आप केवल सपनों में सोचते हैं तो उनके लिए अपनी बातचीत की क्षमताओं में वृद्धि करनी होगी।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement