Advertisement

आपका आज का भविष्‍य फल

वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य’ ‘रविवार, 28 अगस्त 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्‍य फल

 
मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)
 
अपनी मेहनत और लगन से आप अपने रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। पुरानी चली आ रही बीमारियां जल्दी दूर होती दिखाई दंेगी। आज आपका प्रेमी आपकी भावनाओं को ना सिर्फ समझेगा बल्कि उनका आदर भी करेगा। छात्रों की प्रतिभा उभरकर उनके शिक्षकांे के सामने आएगी।
 
वृष: (15 मई - 15 जून)
 
अगर आपको लग रहा है कि आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तो चुप रहने की बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाईये और यदि इसमें आपको अपने मित्रों की सहायता की आवश्यकता पड़े तो उनसे सहायता मांगने में बिल्कुल भी ना झिझकें। खानपान का ध्यान रखें।
 
मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)
 
किसी नयी नौकरी या नये शहर या किसी नये संबंध की नयी शुरूआत कुछ झटकों के बाद अच्छी प्रकार चलेगी। अपनी संभावनाओं के प्रति आश्वस्त रहें और जो लोग आपका मूल्यांकन कर रहे हैं आप अपनी योग्यता का प्रभाव उन पर छोड़ेंगे। यदि आप किसी विपरीत लिंगी को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं तो इसके लिए भी दिन बहुत अच्छा है।
 
कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)
 
आज का दिन बहुत से उतार - चढ़ाव लिए रहेगा। आज अचानक कुछ भी हो सकता है जो कभी-कभी आपको परेशान कर सकता है और वातावरण में अनिश्चितता आपको यह एहसास करायेगी कि भविष्य अंधकारमय है। फिर भी आप में जो अत्यधिक ऊर्जा है वह न केवल इससे निबटने में सक्षम बनायेगी बल्कि साथ ही नयी परिस्थितियां प्रदान करेगी।
 
सिंह: (16 अगस्त - 15 सितम्बर)
 
आज आपके दिन की शुरूआत कुछ परेशानियों के साथ हो सकती है पर संध्या होते-होते आपकी परेशानियां दूर होती चली जाएंगी। आसपास के क्षेत्र में यात्रा हो सकती है जो काफी लाभदायक रहेगी। सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैैं तो इस दिशा में आपको सफलता प्राप्त होगी।
 
कन्या: (16 सितम्बर - 15 अक्तूबर)
 
आज के दिन आपको ग्रहों द्वारा मिले-जुले परिणाम प्राप्त हांेगे। जहां एक और आय होगी वही दूसरी और खर्चा भी खड़ा दिखाई देगा जिसकी वजह से आप अपने लिए कोई बचत नहीं कर पाएंगे। वर्तमान नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अपनी कोशिशांे में तेजी ले आईये आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
 
तुला: (16 अक्तूबर - 15 नवम्बर)
 
आज नए-नए विषयों को पढ़ने में आपकी रूचि रहेगी। आध्यात्म की तरफ आपका झुकाव रहेगा तथा धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। अपने व्यवसायिक साझेदार के साथ मिलकर आप अपने विरोधियों को हराकर अपने बिजनस को प्रगति की ओर ले जा सकंेगे।
 
वृश्चिक: (16 नवम्बर - 15 दिसम्बर)
 
कुछ लोग दोस्ती की आड़ में आपसे बेईमानी करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए जहां तक हो सके अपने आंख-कान खुले रखंे। अपनी आर्थिक समस्याओं को कन्ट्रोल करने के लिए यदि आप बजट बनाकर खर्चा करेंगे तो इस प्रकार की समस्याओं से काफी हद तक निबट पाएंगे।
 
धनु: (16 दिसम्बर - 13 जनवरी)
 
आज आप अपने भविष्य या जो लोग आप पर आश्रित हैं उनके भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं। सावधान और दूरदर्शी बनें जैसा कि आप जीवन में अन्त में स्वयं से जो चाहते हैं उस पर विचार करें। आपके मन में चल रहे प्रश्नों के उत्तर आपको आज प्राप्त हांेगे।
 
मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)
 
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। आज की शुरूआत स्वास्थ्य खराब के साथ हो सकती है। कोई अशुभ समाचार कुछ घंटों के लिए आपकी सीधी सोच की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। आपको मजबूत बनना चाहिए और यदि कुछ पाना चाहते हैं तो इसके साथ आगे बढ़ना चाहिए।
 
कुम्भ: (12 फरवरी - 13 मार्च)
 
आपकी इच्छाएं बहुत होंगी इसलिए इनको पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। आपका दिमाग बहुत गतिशील होगा। आपकी तर्क शक्ति नये आयाम तय करेगी। कार्य स्थल पर आप अपना प्रभाव जमाने में सफल रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों से भागेंगे नहीं बल्कि चीजों को अपने पक्ष में सुनिश्चित करेंगे।
 
मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)
 
धन संबंधी लेनदेन में फायदे के योग बन रहे हैं। रूका हुआ धन थोड़ी मुश्किलों के बाद वापस मिल जाएगा। नए व्यवसाय के लिए बैंक या किसी से कर्जा लेने की सोच रहे हैं तो सफलता प्राप्त होगी। जिन कार्यांे के पूर्ण होने की आपने आशा बिल्कुल ही छोड़ दी थी किसी मित्र की सहायता से वे पूर्ण होंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad