Advertisement

हाईटेक हुई समाजवादी पार्टी, मोबाइल एप लांच

सोशल मीडिया की बढ़ते महत्व को देखते हुए समाजवादी पार्टी अब मोबाइल एप्लीकेशन ‘एप’ के जरिए पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार करेगी। इसके लिए #samajwadiakhilesh समाजवादी अखिलेश के नाम से मोबाइल एप्लीकेशन ‘एप’ लांच किया गया।
हाईटेक हुई समाजवादी पार्टी, मोबाइल एप लांच

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सोशल मीडिया जनता से संवाद कायम करने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है। स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण में इसकी सशक्त भूमिका हो सकती है। युवा पीढ़ी को अपनी क्षमताओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी। इससे जनता के साथ समाजवादी पार्टी के गहरे रिश्तो को और मजबूती मिल सकेगी।  लोगों की दिक्कतों और जरूरतों की जानकारी हासिल करने के लिए सोशल मीडिया जन-प्रतिनिधियों के लिए भी बेहद उपयोगी है।
 
अखिलेश यादव ने कहा कि संचार क्रांति से दुनिया में बहुत बदलाव आ गया है। टाइप राइटर से लेकर कम्प्यूटर और टेलीफोन से लेकर एप तक का सफर तकनीक की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहा है। लेकिन सूचना देना ही इसका एकमात्र इस्तेमाल नहीं है। इससे हमारी जिन्दगी और रहन सहन में भी बहुत बदलाव आ सकता है। हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था से नई तकनीक का जुड़ाव बहुत फायदेमंद साबित होगा।
 
अखिलेश  ने कहा कि नई व्यवस्था में सक्षम सिस्टम लागू होने से विकास की नई-नई जानकारियां किसानों तक पहुॅचेगी और गांवो की स्थिति भी सुधरेगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संतुलन बनेगा। खेती अधिक लाभदायक और उन्नत होगी। उन्होने कहा कि सूचना अपने में एक ताकत है। “एप“ के जरिए अब लोग बेहतर ढंग से अपडेट रह सकेगें। यह उत्तर प्रदेश को अन्य राज्यों के मुकाबले डिजिटल सक्रिय बनाने में एक बड़ा कदम होगा।
         
  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad