Advertisement

गठबंधन से तौबा, अजित सिंह अकेले लड़ेंगे यूपी चुनाव

यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अजित सिंह ने यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। उन्‍होंने अपनी पार्टी राष्‍ट्रीय लोकदल को यूपीए गठबंधन से बाहर बताया है।
गठबंधन से तौबा, अजित सिंह अकेले लड़ेंगे यूपी चुनाव

राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ेगी। इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयारी शुरू करने की अपील की। भाजपा, कांग्रेस और सपा के साथ अतीत में गठबंधन कर चुके अ‍जित सिंह ने इस बार गठबंधन से तौबा कर लिया है। गौरतलब है कि पिछला लोकसभा चुनाव आरएलडी ने कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था और बुरी तरह हार का मुहं देखना पड़ा। 

पार्टी के सिद्धांतों पर जोर देते हुए कल शामली में अजित सिंह ने कहा कि फिलहाल आरएलडी यूपीए गठबंधन का हिस्सा नहीं है। उन्‍होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और महंगाई को काबू में करने में असफल हुई है। सत्ता में आने से पहले मोदी ने 120 चुनावी रैलियां कर इसे रोकने का वादा किया था।

पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए अजित सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad