Advertisement

चूहे खाने को विवश हो गए हैं अन्नदाता-सीताराम येचुरी

माकपा के सीताराम येचुरी ने आज राज्यसभा में शून्यकाल में तमिलनाडु के किसानों की समस्याओं पर चर्चा के दौरान किसानों के ‌कर्ज को माफ किए जाने की मांग की और कहा कि अन्नदाता चूहे खाने को विवश हो गए हैं।
चूहे खाने को विवश हो गए हैं अन्नदाता-सीताराम  येचुरी

   माकपा के ही टी के रंगराजन ने कहा कि तमिलनाडु में पेयजल का संकट है और मवेशियों के लिए चारे की भी कमी हो गयी है।  

भाकपा के डी राजा ने कहा कि देश में कृषि संकट से गुजर रहा है और किसान अभूतपूर्व समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य क्षेत्रों के कर्ज को माफ कर सकती है तो फिर वह किसानों के कर्ज को क्यों नहीं माफ कर सकती। उन्होंने राज्य की एक हाइडोकार्बन परियोजना का भी विरोध किया और कहा कि स्थानीय लोगों को आशंका है कि इससे वहां जल संकट बढ जाएगा।

   इस दौरान सपा के नरेश अग्रवाल और कुछ अन्य सदस्यों ने कर्ज माफी की घोषणा किए जाने की मांग की। लेकिन उपसभापति पी जे कुरियन ने कहा कि इस बारे में कोई घोषणा वित्त मंत्री ही कर सकते हैं।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement