Advertisement

अभिनेता रवि किशन भाजपा में हुए शामिल

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन भाजपा में शामिल हो गए है। रविवार को रविकिशन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
अभिनेता रवि किशन भाजपा में हुए शामिल

पूर्वांचल के रहने वाले रविकिशन के भाजपा में शामिल होने से यह माना जा रहा है कि भोजपुरी भाषी मतदाताओं का रूझान भाजपा के प्रति हो सकता है। इससे पहले रवि किशन कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके है। किशन अभी फेमस टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अनेक भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में किरदार निभाया है।
रवि किशन को भाजपा से जोड़ने में मनोज तिवारी की बड़ी भूमिका है। अब देखना यह होगा कि रवि के भाजपा से जुड़ने में मतदाताओं का कितना रूझान बढ़ेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad