Advertisement

रीता बहुगुणा के परिवार का इतिहास ही पाले बदलने का है- राज बब्बर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थामने वाली रीता बहुगुणा पर जमकर निशाना साधा है। राज बब्बर ने कहा कि रीता बहुगुणा के परिवार का इतिहास ही पाले बदलने का है। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा गद्दारों की फौज जुटा रही है।
रीता बहुगुणा के परिवार का इतिहास ही पाले बदलने का है- राज बब्बर

गुरूवार को रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके बाद राज बब्बर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि रीता बहुगुणा जोशी का परिवार का इतिहास ही पाले बदलने का है। इससे पहले जोशी के भाई और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा जोशी भी कांग्रेस से बगावत कर चुके हैं। दो दशक से अ‌धिक समय से कांग्रेस से जुड़ी जोशी के पार्टी छोड़ने को बड़ा झटका माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है और कांग्रेस अपना जनाधिकार बढ़ाने में जुटी है। 

कांग्रेस में विभिन्न पदं पर रह चुकी जोशी लखनऊ से विधायक हैं और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं। इससे पहले भाजपा ने बसपा, सपा के कई नेताओं को अपने पाले में कर लिया। इसलिए राज बब्बर ने कहा कि भाजपा गद्दारों की फौज जुटा रही है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad