Advertisement

पंजाब चुनावः जेटली की जनसभा और सिद्धू पत्रकारों से मुखातिब होंगे

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 4 फरवरी को मतदान है। इन दिनों राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को वोटरों के रिझाने के लिए पूरा जोर लगाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह स्टार प्रचारक में शामिल हैं, जबकि प्रियंका गांधी का नाम नहीं हैं। हालांकि, गुरुवार को ही अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया था कि प्रियंका गांधी पंजाब में प्रचार नहीं करेंगी।
पंजाब चुनावः जेटली की जनसभा और सिद्धू पत्रकारों से मुखातिब होंगे

 


पठानकोट में आज केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली शाम 5 बजे और 8 बजे दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सुल्तानपुर लोधी और धर्मकोट में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जनसभा आयोजित की जा रही है।
तरनतारन और अमृतसर में आज उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ में दोपहर 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जलालाबाद में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल अकाली दल के लिए मांगेगी वोट। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 1243 नामांकन मंजूरी, 695 पर्चे रद्द, तीन नामांकन पत्रों पर अभी विचार- चुनाव आयोग।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad