Advertisement

महाराष्ट्र राज्यसभा : गोयल, चिदंबरम निर्विरोध

इस बार के राज्यसभा चुनाव भी कम दिलचस्प नहीं हो रहे हैं। इस बीच राहत की तरह केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आज महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए।
महाराष्ट्र राज्यसभा : गोयल, चिदंबरम निर्विरोध

विधान भवन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर तक नामांकन वापस लिया जा सकता था। छह सीटों के लिए छह ही प्रत्याशी थे। किसी ने नाम वापस नहीं लिया इसलिए सभी को ऊपरी सदन के लिए चुन लिया गया।

अन्य निर्वाचित प्रत्याशियों में पूर्व केंद्रीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से मंत्री प्रफुल्ल पटेल, भाजपा के विनय सहस्रबुद्दे और विकास महात्मे, शिवसेना के संजय राउत हैं। इन्होंने द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement