Advertisement

राहुल विदेश में कहां चार्ज होने गए हैं, कोई बताए और ले जाए 1 लाख : भाजपा नेता

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी जब देश से बाहर जाते हैं तब कुछ न कुछ विवाद सामने आ जाता है। इस बार मध्य प्रदेश भाजपा के एक नेता ने राहुल गांधी का पता बताने वाले को एक लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा कर डाली है। उन्‍होंने राहुल की विदेश यात्रा पर सीधे तौर पर सवाल उठाया है।
राहुल विदेश में कहां चार्ज होने गए हैं, कोई बताए और ले जाए 1 लाख : भाजपा नेता

मध्‍यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह सिसौदिया ने गांधी के विदेश जाने पर विवादास्पद बयान जारी किया है। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राहुल गांधी विदेश यात्रा पर कहां गए हैं, यह पता बताने वाले को वे अपनी जेब से एक लाख रुपए देंगे।

सिसौदिया ने कहा कि, कुछ माह पूर्व भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए थे, तब कांग्रेसजन कह रहे थे कि राहुल गांधी चिंतन करने गए हैं। वहां से ऊर्जा लेकर आएंगे। लेकिन बाद में मालूम चला कि राहुल गांधी थाइलैंड, मलेशिया, बैंकॉक और सिंगापुर गए थे, वहां से चार्ज होकर आए थे।

सिसौदिया ने अपने बयान के दूसरे हिस्से में लिखा, ' अब कांग्रेसजन मानते हैं कि राहुल गांधी की ऊर्जा कम हो रही है। वे पुन: चार्ज होने गए हैं। वे कहां गए हैं, किससे मिलने गए, कैसे चार्ज होते हैं और कितने दिन में चार्ज होते हैं, यह देश जानना चाहता है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, 'कांग्रेसजन या देश का कोई भी नागरिक राहुल गांधी का पता बताएगा, उसे मैं व्यक्तिगत रूप से एक लाख रुपए दूंगा'।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad