Advertisement

‘विकीपीडिया’ ने मनोज सिन्हा को बनाया यूपी का नया मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश में नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला भले ही आज शाम को होना हो, लेकिन वेबसाइट ‘विकीपीडिया' ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम पहले ही राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रुप में दर्ज कर दिया है।
‘विकीपीडिया’ ने मनोज सिन्हा को बनाया यूपी का नया मुख्यमंत्री

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब एक सप्ताह के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए भाजपा की बैठक शाम चार बजे लखनऊ स्थित ‘लोक भवन' में होनी है। लेकिन उससे काफी पहले ही सामान्य जानकारी के लिए विश्वसनीय स्रोत माने जाने वाले ‘विकीपीडिया' ने 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का नाम दर्ज कर दिया।

हालांकि, प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के लिये मनोज सिन्हा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। बहरहाल, सिन्हा ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं और ना ही उनका कोई दावा है। जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे मीडियाजनित हैं। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement