Advertisement

शत्रुघ्न बोले, भाजपा ने नहीं लिया बिहार की हार से सबक

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में प्रचार से दूर रखा जाना भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के लिए काफी पीड़ादायक है। उन्होंने स्टार प्रचारकों की सूची में अपना नाम नहीं देख कर आश्चर्य जताते हुए पटना में कहा कि उन्हें प्रचारकों की सूची से बाहर रखा है। पार्टी देश के स्टार प्रचारक को भूल गई है। फिर भी वह पार्टी को शुभकामनाएं देते हैं।
शत्रुघ्न बोले, भाजपा ने नहीं लिया बिहार की हार से सबक

 खुद को देश का सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार चुनाव के वक्त भी उन्हें स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं रखा था और ना ही चुनाव में उनका इस्तेमाल किया था। चुनाव के बाद उसका नतीजा भाजपा की हार के रूप में सामने आया। शत्रुघ्न ने कहा कि शायद बिहार की हार से भी भाजपा ने सबक नहीं दिया और उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव से भी दूर रखा है। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में पार्टी किसी भी तरह जीत जाती है तो यह भाजपा के लिए अच्छा होगा और उन्हें खुशी होगी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैंने लंबे समय तक भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारक के रूप में सेवा दे चुका हूं और राज्य के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हूं। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad