Advertisement

ईरानी के क्षेत्र की असली रानी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा। उनके जोरदार प्रचार के बाद भी यहां से कांग्रेस का खाता नहीं खुला जबकि लोक सभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाली भाजपा नेता स्मृति ईरानी की मेहनत यहां रंग लाई। उन्होंने प्रचार में यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। यहां से अमेठी राजघराने की रानी गरिमा सिंह भाजपा के टिकट से चुनाव जीतने में सफल रहीं।
ईरानी के क्षेत्र की असली रानी

अमेठी और गौरीगंज में सपा से कांग्रेस का दोस्ताना मुकाबला था। अमेठी में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही तो गौरीगंज में सपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को हरा कर जीत हासिल की। अमेठी से कांग्रेस नेता संजय सिंह की पहली पत्नी और भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह ने राज्य के मंत्री और सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापति को 5065 मतों से हराया। यहां से संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमिता सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। तिलोई में भाजपा के मयंकेश्वर शरण सिंह ने बसपा प्रत्याशी को हरा कर जीत हासिल की। यहां भी कांग्रेस के विनोद कुमार मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। सालोन से भाजपा के दलबहादुर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी को हराया।

जगदीशपुर से भाजपा के सुरेश कुमार ने कांग्रेस के राधेश्याम को पराजित ‌किया। गौरीगंज से सपा के राकेश प्रसाद ने कांग्रेस के मोहम्मद नईम को पराजित किया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad