Advertisement

उपचुनाव: 10 में से भाजपा को 5, कांग्रेस को 3 सीटें, दिल्ली में 'आप' की जमानत जब्त

आठ राज्‍यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्‍ली की राजौरी गार्डन सीट भाजपा ने जीत ली है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई है।
उपचुनाव: 10 में से भाजपा को 5, कांग्रेस को 3 सीटें, दिल्ली में 'आप' की जमानत जब्त

दिल्‍ली की राजौरी गार्डन सीट पर भाजपा को शानदार जीत मिली है। उसके उम्‍मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस की मीनाक्षी चंदेला को 14652 वोटों से हराया। सिरसा को 40602 मत तथा चंदेला को 25950 मत मिले। आप तीसरे नंबर पर रही है। आप के उम्‍मीदवार हरजीत सिंह को 10243 वोट मिले हैं। हरजीत सिंह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। आप विधायक जरनैल सिंह ने पंजाब में चुनाव लड़ने के लिए इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। 

दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले पार्टी को मिलती दिख रही इस कामयाबी को लेकर भाजपा नेता काफी उत्साहित हैं। आप को 13 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की मीनाक्षी चंदेला 33 फीसदी और भाजपा प्रत्याशी 52 फीसदी मत पाने में कामयाब रहे। साल 2015 के विधानसभा वों में आप ने यह सीट करीब 10 हजार वोटों से जीती थी। 

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश की अटेर एवं बांधवगढ़ विधानसभा सीटों पर शुरुआत में भाजपा ने बढ़त बनाई थी। लेकिन अटेर सीट कांग्रेस की झोली में आ गई है। यहां से कांग्रेस के हेमंत कटारे ने भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया को 7782 वोटों से परास्त किया है। बांधवगढ़ सीट पर भाजपा के प्रत्याशी शिवनारायण सिंह उर्फ लल्लू भैैया ने 25 हजार से अधिक वोटाेें सेे जीत हासिल की है। 

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की भोरंज सीट पर भी भाजपा आगे चल रही है। यहां से पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अनिल धीमान कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला देवी के मुकाबले 8230 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। 

कर्नाटक

कर्नाटक में दो सीटों पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। नंजनगुड और गुंडलुपेट सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार क्रमश: 17560 और 4807 मतों से आगे चल रहे हैं। 

राजस्थान

राज्य की धौलपुर सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी भाजपा को राहत पहुंचाने वाले हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी शोभा रानी कुशवाह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बनवारी लाल शर्मा से 13994 वोटों से आगे हैं।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की कांठी दक्षिण सीट से आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की चंद्रिमा भट्रटाचार्य 36 हजार मतों से आगे चल रही हैं।

झारखंड

झारखंड की लिट्टीपाड़ा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सिमोन मरांडी भारतीय जनता पार्टी की हेमलता मुरमू से 4 हजार वोटों से आगे हैं। 40 सालों से इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का कब्जा रहा है।  

असम

असम में भी भाजपा का विजय अभियान जारी है। यहां धेमाजी सीट पर भाजपा उम्मीदवार 7800 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad