Advertisement

दो राज्य में भाजपा, एक में कांग्रेस की आंधी

डेढ़ महीने की लगातार मेहनत का फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी को मिल गया है। दो राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की आंधी चल रही है और पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 305 से अधिक सीटें जीतती दिख रही है और पिछले तीन दशक में इतनी बड़ी जीत राज्य की जनता ने किसी को नहीं दी थी।
दो राज्य में भाजपा, एक में कांग्रेस की आंधी

राम मंदिर आंदोलन में भी भाजपा को ऐसी जीत नहीं मिली थी। उत्तर प्रदेश से सटे उत्तराखंड में भी भी भाजपा ने प्रचंड बहुमत की ओर कदम बढ़ा दिया है।

वहां पार्टी को 55 के करीब सीटें मिलती दिख रही हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के लिए भी ये चुनाव राहत की खबर लेकर आए हैं। पार्टी ने भाजपा-अकाली गठबंधन से पंजाब छीन लिया है। यहां आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दली बनी है और जैसी संभावना एक्जिट पोल ने जताई थी अकाली – भाजपा गठबंधन तीसरे स्‍थान पर पहुंच गया है। यहां कांग्रेस दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है। हालांकि मणिपुर और गोवा में लगातार कांटे की टक्कर चल रही है और वहां कांग्रेस थोड़ा बढ़त बनाए हुए है। दोनों ही पार्टियां अपने दम पर इन राज्यों में बहुमत से दूर दिख रही हैं और शायद यहां सरकार बनाने के लिए छोटे दलों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad