Advertisement

केजरीवाल की तरह जंग भी हैं 420- स्वामी

भाजपा नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग भी आ गए हैं। स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि जिस तरह से केजरीवाल 420 हैं उसी तरह से नजीब जंग भी। अभी तक जंग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निशाने पर थे। लेकिन अब जंग भाजपा नेता के भी निशाने पर आ गए हैं।
केजरीवाल की तरह जंग भी हैं 420- स्वामी

स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि नजीब जंग राष्ट्रीय राजधानी को चलाने के योग्य नहीं है। इससे पहले स्वामी रिजर्व बैंक के गर्वनर को निशाने पर लेते रहे हैं। लेकिन अब उनका नया निशाना नजीब जंग बने हैं। जंग को लेकर दिल्ली सरकार से पहले ही खींचातानी चल रही है। लेकिन जिस तरह से स्वामी ने ट्वीट कर जंग की आलोचना की है उससे माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ सकता है। 

स्वामी ने ट्वीट में यह भी कहा है कि दिल्ली को चलाने के लिए कोई संघ का आदमी चाहिए। स्वामी ने इससे पहले भी जंग के खिलाफ राष्‍ट्रपति को पत्र लिखकर हटाने की मांग की थी। स्वामी का कहना है कि जंग कांग्रेस नेताओं के करीबी हैं और कांग्रेस के शासनकाल में ही उन्हें उपराज्यपाल बनाया गया था। अब जबकि सरकार बदल गई है जंग को भी हटाया जाना चाहिए। स्वामी के ट्वीट को लेकर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी आरोप प्रत्यारोप तेज होंगे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad