Advertisement

केजरीवाल को झटका, आप से ज्यादा मोदी से खुश है दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी पंजाब जीतने के लिए अपना पूरा ध्यान पंजाब में लगाए हुए हैं दूसरी ओर दिल्ली में उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ती दिख रही है।
केजरीवाल को झटका, आप से ज्यादा मोदी से खुश है दिल्ली

एक सर्वे की मानें तो दिल्ली वासी अब केजरीवाल की बजाय नरेंद्र मोदी से ज्यादा खुश हैं। पंजाब ही नहीं गोवा विधानसभा चुनाव में भी जीत की आस लगाए बैठी आम आदमी पार्टी सरकार के लिए यह सर्वेक्षण आंखें खोलने वाला है। सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल सरकार से ज्यादा केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार से संतुष्ट है। खास बात यह है कि ये सर्वे उन्हीं योगेंद्र यादव ने कराया है जो कभी केजरीवाल के सहयोगी थे और विधानसभा चुनाव प्रचार में केजरीवाल लोगों को उन्हीं के सर्वे का तर्क देकर यह दावा करते थे कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।

सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि दिल्ली के 36 फीसद लोग मानते हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है, जबकि 23 प्रतिशत लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार पहले जैसा है। वहीं, 25 फीसद दिल्ली की जनता मानती है कि इसमें कमी आई है। योगेंद्र यादव ने हाल में यह रिपोर्ट मीडिया के सामने जारी किया। योगेंद्र यादव के मुताबिक, उन्होंने पूरे सर्वे को खुद डिजाइन किया है। उन्होंने बताया कि सर्वे दिल्ली की 19 विधानसभा में 1202 लोगों पर किया गया है। नए साल के शुरुआती पांच दिनों में यह बातचीत अलग-अलग लोगों से की गई। सर्वे किसी एजेंसी से नहीं करवाया गया बल्कि खुद योगेंद्र यादव की टीम ने किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad