Advertisement

एक नजदीकी सितारे के पास छोटा सौरमंडल

अंतरिक्ष विज्ञानियों ने नजदीक ही स्थित सूर्य जैसे एक सितारे के आसपास एक छोटे ग्रह मंडल का पता लगाया है, जो हमारे अपने सौरमंडल के साथ कई समानताएं रखता है।
एक नजदीकी सितारे के पास छोटा सौरमंडल

एक अंतरराष्ट्रीय दल ने तस्वीरें लेने के लिए जेमिनी साउथ दूरबीन का इस्तेमाल किया। इन तस्वीरों में सूर्य जैसे एक सितारे के आसपास मलबे का एक छल्ले नुमा चक्र दिखाई देता है। इसका वातावरण सूर्य जैसा प्रतीत होता है।

ऐसा प्रतीत होता है कि यह चक्र कम से कम एक अनदेखे सौरमंडल के ग्रह के कारण है। यह मोटे तौर पर हमारे सौरमंडल की काइपर बेल्ट के आकार का है और इसमें धूल और बर्फ के कण हो सकते हैं। यह शोध सूर्य और ग्रहों के निर्माण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण समझ उपलब्ध करवाता है।

शोध के नेतृत्वकर्ता थायने क्यूरी ने कहा कि सितारे एचडी 115600 के चारों ओर एक चमकदार चक्र मिलने से सब कुछ बदल गया है। उन्होंने कहा, यह कुछ ऐसा है मानो हम अपने सौरमंडल का बचपन देख रहे हैं। यह चक्र अपने मूल सितारे से ठीक उतनी ही दूरी पर है, जैसे कि काइपर बेल्ट सूर्य से दूर है। इसे लगभग बराबर मात्रा में ही प्रकाश मिलता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement