Advertisement

दिल्ली में मनोरंजन कर वृद्धि से आम आदमी पर दोहरी मार

दिल्ली सरकार ने हाल ही में बजट पेश करते हुए मनोरंजन कर दोगुना करने की घोषणा की है जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। केबल टीवी सेवाओं और डीटीएच सेवाओं पर कर बढ़ाने का मतलब है कि उन्हें केबल बिल का ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा।
दिल्ली में मनोरंजन कर वृद्धि से आम आदमी पर दोहरी मार

आम जनता अमूमन टेलीविजन कार्यक्रमों से ही अपना मनोरंजन करती है लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली और पानी ‌के बिल में कटौती करने का वादा करते हुए प्रस्तावित मूल्यवृद्धि कर दिल्ली की जनता पर बोझ बढ़ा दिया है। अखिल भारतीय डिजिटल केबल संघ ने मनोरंजन कर की प्रस्तावित वृद्धि का पुरजोर विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

संघ के महासचिव सहर्ष दामिनी का कहना है कि इस कर ‌वृद्धि के कारण हमें भी मजबूरन मासिक शुल्क बढ़ाना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि समाचार, मनोरंजन और शिक्षा का सबसे बड़ा साधन केबल टीवी ही है। इसके अलावा जून 2015 से आम आदमी पर सेवा कर का बोझ वैसे ही बढ़ गया है। उनका कहना है कि दिल्ली सरकार की प्रस्तावित कर वृ‌द्धि से यही लगता है कि दाएं हाथ से वह रोटी दे रही है और तभी बाएं हाथ से इसे छीन रही है। अखिल भारतीय डिजिटल केबल संघ इस प्रस्तावित करवृद्धि की घोर निंदा करता है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad