Advertisement

‘आखिर महाराज देखना क्या चाहते थे, जनता को बताएं?’

सोशल मीडिया पर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक लड़की के साथ कथित तौर पर मारपीट एवं बलात्कार की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि जख्म दिखाने के लिए उस लड़की को सभी के सामने जींस के बटन खोलने के लिए कहा गया। आरोप है कि महाराज ने लड़की की जींस के बटन खुलवाकर उसके जख्म देखने चाहे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर साक्षी महाराज की तीखी आलोचना हो रही है। कोई इसे गंदी बात लिख रहा है तो कोई शर्मनाक बता रहा है।
‘आखिर महाराज देखना क्या चाहते थे, जनता को बताएं?’

 

फेसबुक पर दिवाकर राम- आपकी पार्टी में ऐसे लोग कैसे हो सकते हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर फेंक देना चाहिए।

 

अन्युध्यान देब- यह हमारे संस्कारी बाबा हैं।

 

कृष्ण श्रीवास्तव विक्की- ऐसे लोगों की ही वजह से भाजपा को शर्मिंदा होना पड़ रहा है।

 

यशोधन दीक्षित- सांसद होने के नाते तुम्हे सभी शक्तियां प्राप्त नहीं हैं। सांसद होने के नाते तुम सिर्फ जनता के प्रतिनिधि हो जबकि तुमने मान लिया है कि तुम्हें सारे अधिकार हैं।

एलेक्स राजा- ऐसे लोग भारत माता की जय बोल बोलने पर मजबूर कर रहे हैं।    

 

नदीम गौड़- ये लोग राष्ट्रवाद के ठेकेदार हैं।

 

जाहिद सागर- आखिर महाराज आप देखना क्या चाहते हैं, जरा जनता को भी बताएं। कृपया महिलाओं की गरिमा की इज्जत करें।     

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad