Advertisement

पिता की योगी को नसीहत, मुस्लिम महिलाओं के वोटों का ख्याल रखना

उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने अपने बेटे को मुसलमानों से भेदभाव नहीं करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि बुर्का पहने मुस्लिम महिलाओं ने भी योगी को वोट दिया है इसलिए योगी को उनका ध्यान रखना चाहिए और उनको सभी धर्म के लोगों का दिल जीतना चाहिए।
पिता की योगी को नसीहत, मुस्लिम महिलाओं के वोटों का ख्याल रखना

84 वर्षीय सेवानिवृत्त फॉरेस्ट रेंजर विष्ट ने कहा कि योगी को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे योगी के कंधों पर काफी जिम्मेदारियां हैं। मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा को इस उम्मीद के साथ वोट दिया है कि पार्टी तीन तलाक और अन्य मुद्दों पर उनकी मदद करेगी।

रेंजर बिष्ट ने कहा कि भाजपा पर सभी धर्मों के लोग यकीन करते हैं। लिहाजा योगी सभी को विकास के पथ पर ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के नए सीएम ने अपने स्टाफ से ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है, जो लोगों को आहत करती हो।

पत्नी सवित्री के साथ पौड़ी जिले के पंचूर गांव में रहने वाले बिष्ट ने कहा कि योगी इस दिशा में गंभीरता के साथ कोशिश कर रहे हैं और यह साफ नजर भी आ रहा है। योगी को अपनी हिंदुत्व प्रचारक की छवि बदलने की जरूरत है। उनको समाज के सभी वर्गों के हित में काम करना चाहिए।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement