Advertisement

बहुमत मिलने के बाद मोदी ने सर्वमत की बात की

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनावों में अभूतपूर्व जीत के एक दिन बाद प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों से चुनावी राजनीति से ऊपर उठकर 2022 तक नए भारत के निर्माण में उनका सहयोग करने की अपील की। चुनाव में जीत पर भाजपा मुख्यालय में अभिनंदन समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्राी ने कहा कि इन पांच राज्यों विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश का चुनाव परिणाम नये भारत की नींव के रूप में देखता हूं। नया भारत 65 प्रतिशत युवाओं के सपनों का भारत है, यह नया इंडिया अभूतपूर्व रूप से जागरूक महिलाओं के सपनों का नया भारत है। यह एक एेसा नया भारत है जो कुछ पाने की बजाए कुछ करने और अवसर का उपयोग करने की इच्छा रखता है।
बहुमत मिलने के बाद मोदी ने सर्वमत की बात की

उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में लोगों से किए वादे पूरा करने का आश्वासन देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार बहुमत से बनती है लेकिन चलती है सर्वमत से। इसलिए भाजपा की सरकार उनकी भी है जिन्होंने वोट दिया और उनकी भी है जो सामने खड़े थे। सरकार को भेदभाव करने का हक नहीं होता है। भाजपा इसे कभी स्वीकार भी नहीं करती है। वोट दिया, नहीं दिया.. ये बातें चुनाव नतीजों तक ठीक है लेकिन उसके बाद नहीं। मोदी ने कहा कि सरकार सबकी होती है, सबके लिए होती है और सभी को साथ लेकर चलने के लिए होती है। हमें जितना अवसर मिला है, उसे न्यू इंडिया बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को साथ लेकर 2022 तक न्यू इंडिया बनाने के संकल्प लेकर बढ़ रहे हैं। मैं चुनाव (2019 के लोकसभा चुनाव) के हिसाब से नहीं चलता हूं। मेरे दिमाग में सवा सौ करोड़ लोगों का कल्याण है। और इसलिए 2022 तक देश के सपनों को साकार करने के लिए, विकास के आंदोलन में सभी लोगों को जोड़ने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने को प्रत्यनशील हैं। गरीबों के सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा कि गरीब देश की ताकत हैं। मैं गरीबों में सामर्थ्य देख रहा हूं। इसके साथ ही मध्यम वर्ग के लोगों पर भी बोझ काफी बढ़ गया है। मध्यम वर्ग का बोझ कम होना चाहिए, एक बार गरीब के अंदर खुद का बोझ उठाने की क्षमता आ जाएगी तब मध्यम वर्ग का बोझ कम हो जाएगा।

भाजपा मुख्यालय पहुंचने से पहले प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने अशोक रोड पर कुछ दूरी पैदल चलकर तय की और इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चुनाव के नजीते अभूतपूर्व थे क्योंकि इस बार कोई भावनात्मक मुद्दा नहीं था। हमारे लिए यह जीत भावनात्मक है क्योंकि यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशती वर्ष है जिनकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश रही है। मोदी ने कहा कि गरीबों में देश के निर्माण का सामर्थ्य है। आज देश का गरीब उन बातों से ऊपर उठ चुका है कि उसे कुछ दे दो, और वह खुश हो जाएगा। आज गरीब व्यक्ति भी कह रहा है कि आप मुझे अवसर दें और मैं परिश्रम से चीजें हासिल करूंगा। उत्तर प्रदेश और पांच राज्यों का चुनाव परिणाम यही बात स्पष्ट करता है।

मध्यम वर्ग को जोड़ने का प्रयास करते हुए मोदी ने कहा कि मध्यम वर्ग पर बहुत बोझ है, मध्यम वर्ग पर कर का भी बोझ अधिक होता है, नियमों का भी बोझ अधिक होता है आर्थिक रूप से अधिक बोझ पड़ता है। यह बोझ कम होना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं के मोदी, मोदी नारों के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक चुनाव के साथ, देश भर में भाजपा के पक्ष में समर्थन बढ़ रहा है और पार्टी विजय यात्राा आगे बढ़ रही है। भाजपा के लिए यह स्वर्णिम काल है और हम यहां तक सिर्फ कठिन परिश्रम की बदौलत पहुंचे हैं। मैं इन पांच राज्यों के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम अपने वादों को पूरा करेंगे।

2022 तक न्यू इंडिया का संकल्प व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा कि हमारे पास 5 साल है और देश के सवा सौ करोड़ लोग अगर संकल्प शक्ति के साथ आगे बढ़ें एेसा मूड बन जाए, तब देश को ऊंचाइयों को छूने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार गरीब के अंदर खुद का बोझ ढोने की क्षमता आ जाए तब देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। अर्थशास्त्र के इस नये रूप को मैं न्यू इंडिया के रूप में देखता हूं। प्रधानमंत्राी ने कहा कि इस चुनाव में कौन जीता, कौन हारा...हमने किसे पराजित किया, मैं इन बातों पर सोचने वालों में से नहीं हूं। चुनाव में विजय भाजपा के लिए जनता जनार्दन का आदेश होता है क्योंकि हमें कुछ भी सौगात में नहीं मिला। अटल-आडवाणी जी, जेना कृष्णामूर्ति, कुशाभाउ ठाकरे जैसे अनगिनत लोगों के अथक परिश्रम से हम यहां पहुंचे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad