Advertisement

देश भर के मशहूर व्यंजनों का स्वाद मिलेगा दिल्ली में

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पांच फरवरी से शुरू हो रहे जीआईजी कार्निवाल में देश भर के लजीज व्यंजन आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा इस कार्निवाल में संगीत, शिल्प, भोजन और अन्य चीजों के विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे।
देश भर के मशहूर व्यंजनों का स्वाद मिलेगा दिल्ली में

गॉरमेट प्लैनेट द्वारा इस कार्निवाल का आयोजन पर्यटन मंत्रालय के अतुल्य भारत अभियान के तहत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के मशहूर काले चावल और विशेष मोमोज, अमृतसरी छज्जू जी की टिक्की और पराठा, लखनऊ का टूंडे कबाब और हैदराबादी बिरयानी जैसे व्यंजन होंगे।

 

महोत्सव के आयोजक सोनी वालिया ने कहा कि मुंबई, लखनऊ, भोपाल, आगरा, वाराणसी, दिल्ली, कानपुर जैसे सात शहरों की चाट भी इस मेले में उपलब्ध होंगी। इसके अलावा विभिन्न शहरों के कुछ बहुत नामी रेस्तरां भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से 30 से अधिक कलाकर अपनी-अपनी कला का फन दिखाएंगे। वालिया ने कहा कि कार्निवाल के इस संस्करण के बाद इसे चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में आयोजित करने की भी योजना है। यह महोत्सव सात फरवरी तक चलेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement