Advertisement

10 गलतियां जो फैशनेबल लड़कियां करती हैं

फैशन करना तो सब चाहते हैं पर छोटी-छोटी गलतियां फैशनेबल लोगों की मुसीबत का सबब भी बन जाती हैं। कुछ बातें जो देख कर सीखी जाती हैं, उनमें भी सावधानी जरूरी है।
10 गलतियां जो फैशनेबल लड़कियां करती हैं

1.बिना आदमकद आइने में खुद को देखे चल पड़ती हैं। जब भी कोई लड़की तैयार हो उसे एक बार खुद को जरूर देखना चाहिए कि जो पहना गया है वह कपड़ा उस पर फब रहा है या नहीं।

2. फैशन की समझ न होने पर ज्यादातर लड़कियां अपनी सहेलियों या महिला मित्रों पर निर्भर रहती हैं। इसलिए जो सलाह वह देती हैं आंखें मूंद कर उसी पर भरोसा कर लेती हैं।

3. जो इस वक्त चलन में है उसे जस का तस अपना लेना। मौजूदा फैशन के कपड़े ठीक लग रहे हैं या नहीं इसकी परवाह करे बिना फैशन के दरिया में कूद पड़ना।

4. आपकी पीठ भी बहुत कुछ कहती है। पीछे से भी कुछ कपड़े बहुत भद्दे और खराब लगते हैं। बहुत चुस्त कपड़े पहन कर यदि शरीर की बनावट खराब लगती है तो उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

5. रंगों के चयन में बहुत सी लड़कियां गड़बड़ा जाती हैं। जो रंग या रंगों के शेड्स खिलते हैं उन्हें याद रखिए और उसके आसपास के रंगों को तरजीह दीजिए।

6. मेकअप सबसे जरूरी हिस्सा है। लेकिन यदि 24 घंटे गहरे मेकअप में रहेंगी तो जिस दिन कुछ खास होगा अलग ही नहीं दिख पाएंगी।

7. ओवर ऑल मैचिंग। यानी सबसे बोरियत भरा स्टाइल। सब कुछ एक ही रंग का हो तो खुद सोच कर देखिए कैसा लगेगा। रंग संयोजन समझिए और उसके अनुसार इयर रिंग्स और सैंडिल पहनिए।

8. सही रंग संयोजन का मतलब है, गहरे और हल्के रंगों को ठीक से समझ पाना। नीले के साथ भूरा रंग पहनने की गलती न करें।

9. किसी भी पार्टी या कार्यक्रम में हाई हील्स उतार कर पैर को आराम देती लड़कियों पर आपकी भी नजर गई होगी। भले ही फ्लैट पहनिए मगर आरामदायक पहनिए। ताकि दर्द से पैर सहलाने के बजाय आप कार्यक्रम का मजा और लोगों से मिलने का आनंद ले सकें।

10.सबसे जरूरी बात, हमेशा आत्मविश्वास पहनना न भूलिए। बस फैशन की सबसे बड़ी कुंजी यही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad